{"_id":"60fc73798ebc3e58273713d9","slug":"diarrhea-in-more-than-30-children-in-six-days-noida-news-noi595490194","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन में 30 से अधिक बच्चे को डायरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन में 30 से अधिक बच्चे को डायरिया
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट की ऐस एस्पायर सोसाइटी में डायरिया से पीड़ित बच्चा।
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ऐस एस्पायर सोसाइटी में तेजी से डायरिया फैला रहा है। छह दिन में 30 से अधिक बच्चे बीमार हो चुके हैं। इससे नाराज निवासियों ने शनिवार को मेंटेनेंस के जनरल मैनेजर (जीएम) का घेराव कर पानी की जांच कराने की मांग की। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में दूषित पानी आ रहा है। कई बार शिकायत की, लेकिन पानी की जांच नहीं कराई जा रही है।
निवासियों ने बताया कि मार्च से अब तक सोसाइटी में आपूर्ति हो रहे पानी की जांच नहीं की गई है। घरों में सप्लाई किए जा रहे पानी से बदबू आ रही है। इसकी शिकायत कर मेंटेनेंस टीम से पानी की जांच कराने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। प्रदूषित पानी पानी से पिछले छह दिन में 25 से 30 परिवार के 30 से अधिक बच्चे डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। बच्चों को उल्टी, दस्त के साथ पेट दर्द की शिकायत है। कई बच्चों को तो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक पानी की कमी के कारण डायरिया होने का दावा कर रहे हैं।
आरोप है कि पिछले सप्ताह प्राधिकरण के पानी की आपूर्ति बंद रही। इसकी जानकारी नहीं दी गई। बिल्डर ने बोरवेल का पानी सप्लाई किया। पानी का ठीक से ट्रीटमेंट नहीं किया जाता है। लगातार बच्चों के बीमार होने से गुस्साए निवासियों ने शनिवार को एओए के साथ मिलकर मेंटेनेंस का घेराव किया। इसके बाद पानी का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया।
विज्ञापन
बाजार से पानी खरीदकर पी रहे निवासी
निवासी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि घर में सभी लोगों को उल्टी, दस्त और पेट में संक्रमण की शिकायत है। दूषित पानी की बात सामने आने के बाद वह पानी खरीदकर पी रहे हैं। तूलिका करमकार ने बताया कि उनका छह माह का बच्चा भी दस्त से पीड़ित है। 10 साल का बच्चा कई दिनों से पेट दर्द की शिकायत कर रहा है। डॉक्टर की सलाह के बाद सभी लोग पानी को उबालकर पी रहे हैं। अरविंद कुमार की डेढ़ साल की बेटी और 11 साल के बेटे का पांच-छह दिन से इलाज चल रहा है। वहीं, उनको व उनकी पत्नी के पेट में भी संक्रमण है। सुदीप साहु का कहना है कि उनकी बेटी रातभर उल्टी और दस्त से परेशान रही। अभिषेक कुमार ने बताया कि पांच साल के बेटे की तबीयत खराब है।
सोसाइटी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
बच्चों के बीमार होने की सूचना पर शनिवार शाम अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील दोहरे, बिसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सचेंद्र मिश्रा टीम के साथ सोसाइटी पहुंचे। यहां स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया। जांच में स्वास्थ्य विभाग को कई बच्चे बीमार मिले। रविवार को विभाग जांच शिविर लगाएगा। जल विभाग से भी पानी की जांच करने को कहा गया है।
पहले भी आ चुकी है समस्या
ऐस एस्पायर सोसाइटी में दूषित पानी की समस्या पहले भी आ चुकी है। पिछले साल भी बच्चे और बड़े डायरिया की चपेट में आए थे। तब भी पानी की जांच करवाई गई थी, लेकिन रिपोर्ट सामान्य आई थी। अब एक बार फिर सोसाइटी में डायरिया फैल रहा है।
पानी में दिक्कत नहीं है। लोगों की शिकायत पर सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। बीमारी में चिकित्सक से सलाह लें।
- अभिषेक यादव, जनरल मैनेजर, ऐस एस्पायर सोसाइटी
सोसाइटी में डायरिया के 30 से अधिक केस मिले हैं। रविवार को शिविर लगाकर सभी की जांच की जाएगी। कोविड टेस्ट भी कराया जाएगा। जल विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
- सचेंद्र मिश्रा, प्रभारी, सीएचसी बिसरख