फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dhanteras... Heavy buying of gold, silver and vehicles in Panchkula, business worth Rs 30 crore

Noida News: धनतेरस... पंचकूला में सोने-चांदी और वाहनों की जमकर खरीदारी, 30 करोड़ का कारोबार

Sun, 19 Oct 2025 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras... Heavy buying of gold, silver and vehicles in Panchkula, business worth Rs 30 crore
पंचकूला। धनतेरस और दीपावली के त्योहार ने शहर के बाजारों में फिर से रौनक लौटा दी। शनिवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर शहर की ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और बर्तनों की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी और 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ। पंचकूला में 20 करोड़ के वाहन, 5 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर और पांच करोड़ के बर्तन, इलेक्टि्रक उपकरण एवं सजावट के सामान बिके।
विज्ञापन

सोना और चांदी के दाम आसमान छूने के बावजूद लोगों का खरीदारी उत्साह कम नहीं हुआ। इस बार एक तोला सोना करीब 1.30 लाख रुपये और चांदी 1.80 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई लेकिन बाजार में पहले जैसी रौनक बनी रही। सेक्टर-14 स्थित पीसी ज्वेलर्स और सेक्टर-7 के कृष्णा ज्वेलर्स में लोगों ने खूब खरीदारी की। अधिकतर ग्राहकों ने बताया कि धनतेरस पर सोना खरीदना न सिर्फ धार्मिक परंपरा है बल्कि बेहतर निवेश का जरिया भी है।
विज्ञापन


पीसी ज्वेलर्स की मैनेजर गीता शर्मा ने बताया कि शनिवार को पीसी ज्वेलर्स का करीब 1.5 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। वहीं, सेक्टर-7 कृष्णा ज्वेलर्स के मालिक दीप कृष्ण चौहान ने कहा कि महंगाई का असर ज्वेलरी खरीद पर नहीं पड़ता। जो वस्तु महंगी होती है उसमें निवेशक उतनी ही दिलचस्पी लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान लीजिए... कहां-कितने वाहन बिके

वर्कले टाटा के सीएफओ राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कंपनी ने एक दिन में 45 गाड़ियां बेचकर करीब चार करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, ऑटो वोग प्राइवेट लिमिटेड के मनीष बंसल ने कहा कि दो दिन में आठ करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है। टीवीएस शोरूम के मालिक सुमित गुप्ता के मुताबिक धनतेरस पर 55 दोपहिया वाहन बिके जिससे 44 लाख रुपये का कारोबार हुआ। रॉयल एनफील्ड के रोहित रॉयल ने बताया कि 30 बाइकों की बिक्री से 60 लाख रुपये का व्यापार हुआ, जबकि थ्री व्हीलर कारोबार में 27 लाख रुपये की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed