Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dhanteras, business turnover crosses the 1,000 crore mark

Noida News: धनतेरस पर बाजारों में बरसीं लक्ष्मी, एक हजार करोड़ के पार पहुंचा कारोबार

Fri, 06 Nov 2026 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras, business turnover crosses the 1,000 crore mark
देर रात तक सोने-चांदी से लेकर वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी
विज्ञापन


नंबर

1562 चारपहिया वाहनों की हुई बिक्री

3662 दोपहिया वाहनों की हुई डिलीवरी



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। धनतेरस पर शुक्रवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर वाहन, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स तक हर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। व्यापारियों के मुताबिक, इस बार जिले में धनतेरस का कारोबार एक हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। पिछले वर्ष की तुलना में बाजार में 20 से 25 प्रतिशत तक अधिक खरीदारी हुई। सबसे ज्यादा कारोबार ऑटोमोबाइल सेक्टर में हुआ।

परिवहन विभाग और शोरूम संचालकों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में धनतेरस पर 1562 चारपहिया और 3662 दोपहिया वाहनों की डिलीवरी हुई। कारोबारियों के मुताबिक, जीएसटी में बदलाव के बाद वाहनों समेत कई उत्पादों की कीमतें अपेक्षाकृत किफायती हुई हैं। इससे खरीदारी का उत्साह बढ़ा। ऑटोमोबाइल सेक्टर में करीब 550 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी, जो देर रात तक जारी रही। सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार बिक्री में करीब 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सोने-चांदी की कीमतों में आई नरमी के चलते लोगों ने सिक्कों और हल्के वजन के आभूषणों को प्राथमिकता दी। कई ग्राहकों ने सोने के बजाय चांदी के सिक्के और बर्तन खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन




चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की मांग

सेक्टर-18 स्थित मनोहर लाल ज्वेलर्स के निदेशक सुशील सिंघल ने बताया कि दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही। चांदी के सिक्कों के साथ सोने के आभूषणों की भी अच्छी बिक्री हुई। सेक्टर-27 की इंदिरा मार्केट के व्यापारी सुमित कुमार के मुताबिक, कीमतों को देखते हुए शुरुआत में कारोबार को लेकर आशंका थी, लेकिन ग्राहकों के उत्साह ने बाजार की रौनक बढ़ा दी। ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म, तुगलपुर, एच्छर और रामपुर बाजार में भी खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूजा सामग्री, सजावटी लाइट और झाड़ू की दुकानों पर भीड़ रही। ऑटोमोबाइल बाजार में टाटा एरिस के साथ एसयूवी और फैमिली कारों की मांग रही।



इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी रही रौनक

धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत घरेलू उपकरण खरीदे। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट और ऑफर दिए।




धनतेरस पर कारोबार का हिसाब
सोना-चांदी की बिक्री - 200 करोड़ रुपये

बर्तन व अन्य घरेलू सामान - 50 करोड़ रुपये

कार, बाइक व अन्य वाहन - 550 करोड़ रुपये

इलेक्ट्रॉनिक सामान - 100 करोड़ रुपये

मिठाइयां-ड्राइफूट व अन्य गिफ्ट - 50 करोड़ रुपये

सजावटी सामान व अन्य - 30 करोड़ रुपये

पूजा सामग्री - 20 करोड़ रुपये
स्रोत : अलग-अलग व्यापारी संगठनों से प्राप्त अनुमान के आधार पर।



धनतेरस पर वाहनों की खरीदारी को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। कई ग्राहकों ने पहले से बुकिंग करा रखी थी और त्योहार के शुभ अवसर पर शोरूम पहुंचकर डिलीवरी ली। -वीरेंद्र खारी, वीके मोटर्स


सबसे ज्यादा मांग चांदी के सिक्कों की रही। इसके अलावा हल्के वजन के आभूषण, एंटीक डिजाइन की ज्वेलरी और लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्तियां भी ग्राहकों ने पसंद कीं। - विजय सैनी, आरसी ज्वेलर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed