फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfdg

Noida News: सेमी ऑटोमेटिक मशीन ठीक नहीं होने पर कंपनी लौटाएगी पूरा पैसा

Mon, 15 Jun 2026 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
dgsfdg
जिला उपभोक्ता आयोग
विज्ञापन

सेमी ऑटोमेटिक मशीन ठीक नहीं होने पर कंपनी लौटाएगी पूरा पैसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। थर्माकोल की प्लेट बनाने की मशीन को ठीक नहीं कर पाने पर श्री नाथ जी इंजीनियरिंग कंपनी को जिला उपभोक्ता आयोग ने 6 फीसदी ब्याज समेत पूरा पैसा वापस करने का आदेश दिया है। कंपनी ने वारंटी की अवधि खत्म होने का कारण बताकर ठीक करने से मना कर दिया था। प्रयागराज गांव आदमपुर निवासी शिवप्रसाद विश्वकर्मा ने श्री नाथ जी इंजीनियरिंग से 1 मई 2017 को सेमी ऑटोमेटिक प्लेट बनाने वाली मशीन के साथ अन्य सामान खरीदा। जिसकी कीमत 80150 रुपये थी। मशीन के साथ ही उपयोग मेें आने वाला सामान खरीदा। कुल 190946 रुपये का भुगतान किया गया। मशीन के चलने के कुछ समय के बाद ही कमियां आने लगी। जिसकी शिकायत की गई। शिकायत के बाद भी कंपनी ने शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया। पीड़ित ने जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया गया। आयोग में सुनवाई के दौरान कंपनी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि टेक्नीशियन ने ट्रेनर के माध्यम से वादी को मशीन चलाने की ट्रेनिंग दी। मशीन की मोटर की गारंटी दी थी ना कि मशीन की। सात माह के बाद फिर से शिकायत की गई। इस दौरान मशीन गारंटी से बाहर थी। आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद माना कि मशीन बार बार खराब हो रही थी, कंपनी उसको ठीक नहीं कर पा रही थी। जो कंपनी की सेवा में कमी है। आयोग ने कंपनी को आदेश दिया है वह मशीन की धनराशि 80150 रुपये 6 फीसदी ब्याज समेत 30 दिन में लौटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed