फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsdf

Noida News: हाईराइज में रहने वालों की बढ़ी चिंता, 14वें फ्लोर से गिरा प्लास्टर

Wed, 01 Jul 2026 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
dgsdf
फोटो
विज्ञापन


- रक्षा एडेला सोसाइटी में पिछले कई महीनों में आठ से दस बार गिर चुका है प्लास्टर
- जिलाधिकारी से मिल निवासियों ने जान बचाने की लगाई गुहार

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियाें में बहुमंजिला इमारतों से प्लास्टर गिरने के सिलसिले नहीं थम रहे। आए दिन किसी न किसी सोसाइटी में प्लास्टर गिरने के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को रक्षा एडेला सोसाइटी में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब सात बजे जे टावर के 14वें फ्लोर से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा पार्क में जा गिरा। जब प्लास्टर गिरा उस समय लोग पार्क में टहल रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी के ऊपर प्लास्टर नहीं गिरा। यदि प्लास्टर का टुकड़ा किसी के ऊपर गिर जाता तो शायद वह गंभीर रूप से घायल हो जाते। पिछले महीने छह जून को अरिहंत अंबर सोसाइटी में प्लास्टर का टुकड़ा युवक पर गिर गया था,जिससे उसकी जान चली गई थी।

निवासियों ने बताया कि प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा तेज आवाज के साथ नीचे गिरा। यदि उस समय नीचे कोई व्यक्ति या वाहन होता तो गंभीर हादसा हो सकता था। एओए उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि सोसाइटी में नई एओए ने काम शुरू करा दिया है। लगातार मरम्मत का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


तकनीकी निरीक्षण कराने की मांग : घटना के बाद लोगों ने एओए से पूरे परिसर का तकनीकी निरीक्षण कराने तथा जहां भी प्लास्टर कमजोर है, उसे तत्काल हटाकर मरम्मत कराने की मांग की है। निवासियों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाधिकारी से मिलकर की शिकायत : निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में लगभग 900 से अधिक परिवार रहते हैं, जिनके जीवन एवं सुरक्षा पर वर्तमान में गंभीर खतरा मंडरा रहा है। पिछले कई महीनों से सोसाइटी की विभिन्न इमारतों से बार-बार प्लास्टर गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। आज फिर से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया। उन्होंने एओए पर कार्रवाई की मांग की है।




सुबह तेज आवाज सुनकर हम लोग बाहर आए तो देखा कि छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरा पड़ा था। अगर उस समय कोई वहां से गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। - अजय सिन्हा,निवासी


सोसाइटी में प्लास्टर गिरने की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ।

- अनीश कुमार,निवासी


बच्चे और बुजुर्ग रोजाना टावर के नीचे से गुजरते हैं। अब डर लगा रहता है कि कब कहां से प्लास्टर गिर जाए। पूरे भवन का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाना चाहिए।
- राहुल राज,निवासी

हम लोग यहां सुरक्षा के भरोसे रहते हैं, लेकिन बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। कमजोर हिस्सों की तुरंत मरम्मत करानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो। - अंबुज शर्मा,निवासी







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed