फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsdf

Noida News: बार में घुसकर की गाली-गलाैज, बिना बिल चुकाए चले गए आरोपी

Mon, 15 Dec 2025 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
dgsdf
-नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में एक कंपनी की पार्टी के दौरान बार मैनेजर से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

- एनीटाइम फिटनेस जिम के मैनेजर व उसके साथियों पर लगा आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-2 स्थित ला फिएर्टे रेस्ट्रो बार में जबरन प्रवेश, गाली-गलौज, धमकी और बिना बिल चुकाए चले जाने का मामला सामने आया है। बार प्रबंधन से मिली तहरीर के आधार पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। बार के मैनेजर राजीव तेवतिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को बार परिसर में वीवो कंपनी की पूर्व निर्धारित निजी पार्टी चल रही थी।
इसी दौरान एनीटाइम फिटनेस जिम के मैनेजर आकाश कसाना अपने कुछ साथियों के साथ जबरन बार में आए। उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया कि बार में निजी कार्यक्रम चल रहा है और उनके लिए बैठने की अनुमति नहीं है। बावजूद वह लोग मना करने के बाद भी कंपनी द्वारा बुक की निर्धारित टेबल पर जाकर बैठ गए। मैनेजर के अनुसार जब उन्होंने, उनके स्टाफ और बार मालिक ने विनम्रता से उन्हें वहां से उठने का अनुरोध किया, तो आकाश कसाना और उनके साथ मौजूद एक युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि स्टाफ और बार मालिक को जान से मारने की धमकी भी दी गई। हंगामे के बाद आरोपी 15,673 रुपये का बिल भुगतान किए बिना ही वहां से चले गए। घटना के चलते बार में पहले से बुकिंग करा चुके कई ग्राहक लौट गए। जबकि अंदर मौजूद अन्य ग्राहक भी भयभीत और असहज हो गए। बार प्रबंधन ने यह भी बताया कि पूरी घटना बार में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। वहीं कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed