फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsdf

Noida News: वयस्क कैदियों के बीच गुजारे दो महीने, अब किशोर को मिली आजादी

Thu, 18 Jun 2026 09:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
dgsdf
दो महीने वयस्क जेल में रहने के बाद किशोर बाल सुधार गृह से रिहा
विज्ञापन

- श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई थी गिरफ्तारी, दस्तावेजों से 16 वर्ष का निकला किशोर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। श्रमिक आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए 16 वर्षीय किशोर को करीब दो माह तक वयस्क जेल में रखने के बाद बृहस्पतिवार को बाल सुधार गृह से जमानत पर रिहा कर दिया गया। दस्तावेजों की जांच में किशोर के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर उसे आठ जून को बाल सुधार गृह भेजा गया था।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली फेज-2 पुलिस ने 14 अप्रैल को श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा के आरोप में किशोर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे बालिग मानते हुए अदालत में पेश किया और बाद में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस दौरान वह करीब दो महीने तक वयस्क आरोपियों के साथ जेल में रहा। वरिष्ठ अधिवक्ता माणिक गुप्ता ने न्यायालय परिसर में किशोर को हथकड़ी में देखा और बातचीत के दौरान किशोर ने खुद को नाबालिग बताया। इसके बाद अधिवक्ता ने उसके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जुटाकर अदालत में पेश किए, जिनसे उसकी उम्र 16 वर्ष साबित हुई। अदालत ने दस्तावेजों के आधार पर आठ जून को किशोर को वयस्क जेल से बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया। इसके साथ ही उसकी जमानत राशि भी 45 हजार रुपये से घटाकर 30 हजार रुपये कर दी गई। जमानत के लिए अदालत में एक बाइक के दस्तावेज जमा कराए गए। बृहस्पतिवार को सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद किशोर को बाल सुधार गृह से रिहा कर दिया गया। उधर, पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के समय किशोर ने स्वयं को बालिग बताया था, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed