{"_id":"6a6382af6d94dc7cce0aeda6","slug":"dgfsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4536682-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पहले टास्क, फिर निवेश... टेलीग्राम-व्हाट्सएप गैंग ने लगाया 29 लाख का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पहले टास्क, फिर निवेश... टेलीग्राम-व्हाट्सएप गैंग ने लगाया 29 लाख का चूना
विज्ञापन
शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर दो महिलाओं से 29 लाख की साइबर ठगी
- टेलीग्राम-व्हाट्सएप ग्रुप में जोडक़र कराया निवेश, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
- टेलीग्राम से शुरू हुई दोस्ती, 29 लाख की ठगी पर खत्म हुई कहानी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कुछ ही दिनों में पैसा दोगुना-तिगुना करने का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा की दो महिलाओं को ऐसा जाल में फंसाया कि उनके खातों से करीब 29 लाख रुपये गायब हो गए। टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर शुरू हुई बातचीत ने पहले भरोसा जीता, फिर फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए बड़े मुनाफे का लालच दिया। जब तक महिलाओं को इस ऑनलाइन खेल की असलियत समझ आई, तब तक ठग लाखों रुपये लेकर गायब हो चुके थे।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी एक महिला शेयर बाजार में रुचि रखती हैं। उन्हें दो दिसंबर को टेलीग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब से जुड़ा मैसेज मिला। इसमें अलग अलग टास्क कराने की बात कही गई। शुरुआती टास्क पूरे कराने के बाद उन्हें निवेश कर अधिक लाभ कमाने का प्रस्ताव दिया गया। ठगों ने अलग-अलग किस्तों में 20 दिसंबर तक उनसे करीब 16 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा करा लिए।
दूसरा मामला सेक्टर-168 का है जहां एक महिला का तीन दिसंबर को व्हाट्सएप पर 34 स्पेशल ट्रेनिंग नामक समूह में जोड़ा गया। ग्रुप में निवेशकों के कथित मुनाफे के स्क्रीनशॉट और सेबी से जुड़े प्रमाणपत्र साझा किए जाते थे, जिससे प्लेटफॉर्म भरोसेमंद प्रतीत हुआ। इसके बाद उन्हें एक एप डाउनलोड कर उसमें पंजीकरण कराया गया। ठगों ने 12 दिसंबर तक उनसे करीब 13 लाख रुपये निवेश के नाम पर ट्रांसफर करा लिए। एप पर निवेश बढ़ता हुआ दिखाई देता रहा, लेकिन निकासी का अनुरोध करने पर रकम नहीं मिली। तब ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद दोनों महिलाओं ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और बैंक खातों और मनी ट्रेल की जांच की जा रही है।