{"_id":"699b178acc03dfc2b3088f42","slug":"dgfdsg-grnoida-news-c-1-noi1095-3979544-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निवेश पर 20 मिनट में कई गुना मुनाफे का लालच देकर आर्किटेक्ट से 64 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निवेश पर 20 मिनट में कई गुना मुनाफे का लालच देकर आर्किटेक्ट से 64 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
निवेश पर 20 मिनट में कई गुना मुनाफे का लालच देकर आर्किटेक्ट से 64 लाख रुपये की ठगी
-सेक्टर-58 रजत विहार निवासी है पीड़ित, शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू की
-20 मिनट की शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दिया गया, सरइबर ठगों के जाल में फंसे पीड़ित एफडी और म्यूचुअल फंड की रकम तक ट्रांसफर की
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसालों ने शार्ट-टर्म ट्रेडिंग से 20 मिनट में कई गुना मुनाफे का लालच देकर एक आर्किटेक्ट से 64 लाख रुपये ठग लिए। यह रकम जालसाजों ने 20 से अधिक बार में ट्रांसफर करवाई। लगातार और निवेश का दबाव बनाए जाने पर आर्किटेक्ट को ठगी का पता चला। शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-36 साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगी फॉरेक्स ट्रेडिंग (विदेशी मुद्रा) में निवेश के नाम पर हुई है।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत सेक्टर-58 रजत विहार निवासी विकास कुमार गोयल ने दी है। 57 वर्षीय विकास गोयल पेशे से आर्किटेक्ट हैं। शिकायत में बताया है कि नवंबर-2025 के पहले हफ्ते में उन्हें अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप पर विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) ट्रेडिंग से जुड़ा बिजनेस ऑफर मिला। खुद को आशी अग्रवाल बताने वाली महिला ने संपर्क किया और एक वेबसाइट के जरिए पांच से 20 मिनट की शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का भरोसा दिया। 26 नवंबर 2025 से 11 फरवरी 2026 के बीच पीड़ित ने अपनी बचत, फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) और म्यूचुअल फंड तक तोड़कर कुल 64.59 लाख रुपये कई किस्तों में ट्रांसफर कर दिए। विकास ने अपना पैसा निकालने की कोशिश की तो उनसे कहा गया कि निकासी के लिए 10 से 13 लाख रुपये और जमा करने होंगे। कई अन्य शर्तों का भी पालन करना होगा। पीड़ित ने जब और रकम ट्रांसफर करने से इनकार किया तो उसे निवेश की हुई रकम भी न मिलने की धमकी दी गई। शिकायत में पीड़ित की ओर से यह भी बताया गया है कि आरोपी ने बेंगलुरु का पता दिया था। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू करवाई गई है। जिन बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर करवाई गई है उनकी भी जांच हो रही है।