फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgfds

Noida News: मदर डेयरी के गोदाम से माल चोरी के मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 25 Jun 2026 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
dgfds
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के चिटहेरा गांव के समीप मदर डेयरी का गोदाम बना हुआ है। गोदाम में सामान का स्टॉक कम पाया जाने को लेकर गोदाम पर तैनात तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी अनिल कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनका कोतवाली दादरी क्षेत्र के चिटहेरा गांव के समीप शिवम लॉजिस्टिक मदर डेयरी का गोदाम बना है। गोदाम पर मदर डेयरी का माल लोडिंग अनलोडिंग व बिलिंग का काम किया जाता है। बिलिंग के काम का ठेका शिवम लॉजिस्टिक के नाम से ले रखा है। जिस पर कंपनी की ओर से विनीत चौधरी व सागर शर्मा को गोदाम का इंचार्ज बना रखा है। राजन को बिलिंग ऑपरेटर नियुक्त किया है। कुछ दिन पूर्व 25 मई को गोदाम का माल कंपनी के स्टॉक से मिलान किया गया। उसमें काफी माल कम पाया गया। गोदाम पर नियुक्त विनीत चौधरी, सागर शर्मा व राजन से पूछताछ की तो उन्होंने माल कम होने की जानकारी देने से मना कर दिया। मामले में तीनों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed