{"_id":"6a032262f67d2949a70bf9a5","slug":"dgfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-94539-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कूटी सवार पिता की पिटाई के माले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कूटी सवार पिता की पिटाई के माले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- एडीसीपी ने बेटी से अभद्रता के मामले में पाक्सो की धाराएं बढ़ाने के निर्देश
- बिसरख कोतवाली क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग में हुए विवाद में पुलिस सख्त
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। चिपियाना गांव में स्कूटी सवार शख्स से मारपीट और नाबालिग किशोरियों से अभद्रता के मामले में बिसरख कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले और पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं।
बता दें कि घटना चिपियाना बुजुर्ग स्थित सोसाइटी में रहने वाली एक महिला अपनी अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपनी भांजियों को छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में चिपियाना बुजुर्ग निवासी आकाश शर्मा और प्रिंस समेत चार लोगों से स्कूूटी की हल्की टक्कर लगने को लेकर विवाद हो गया था। आकाश समेत अन्य आरोपियों ने स्कूटी सवार शख्स से पहले मारपीट की थी। पीड़ित किसी तरह यहां से बच कर घर पहुंचा था। आरोपी भी पीछा कर पीड़ित के घर पहुंच गए। यहां पर आरोपियों ने दोबारा डंडे से पीड़ित को पीटा था। पति को बचाने पहुंची महिला से गाली गलौज व नाबालिग से आरोपियों ने अभद्रता की थी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पहले एनसीआर दर्ज की थी। अधिकारियों ने घटना को संज्ञान लेकर जानलेवा हमला व नाबालिग से अभद्रता के लिए पाक्सो की धाराएं बढ़ाने के निर्देश दिए थे। वहीं प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि आरोपी आकाश और प्रिंस को गिरफ्तार किया गया है।