फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DGF

Noida News: रैपिडो चालक को चाकू से घायल कर बाइक और मोबाइल लूटा

Tue, 17 Feb 2026 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
DGF
- बिसरख कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपियों की तलाश में जुटी टीम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रैपिडो चालक पर चाकू से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश रैपिडो चालक की बाइक और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू की है।

मूलरूप से मेरठ कस्बा निवासी रैपिडो चालक कुशल शर्मा छपरौला गांव में परिवार के साथ रहते हैं। 14 फरवरी की रात वह सवारी छोड़ने निराला सोसायटी गए थे। सवारी छोड़कर 2ः45 बजे गैलेक्सी चौराहा से लाल कुआं की तरफ लौटते समय जेएम इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछा करते हुए एक बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया। आरोपियों की मंशा गलत लगने पर कुशल ने भागने का प्रयास किया। बदमाश उसकी बाइक के सामने खड़े होकर चाकू दिखाते हुए नकदी, मोबाइल और बाइक छीनने लगे। कुशल ने विरोध किया तो एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित ने शोर मचाने का प्रयास किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक व मोबाइल फोन लूट कर बदमाश भाग निकले। परिजन का कहना है कि युवक के पीठ और पसली में चोट में आई है। पीड़ित के परिजन ने मंगलवार को कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी है। वहीं एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम का कहना है कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed