फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgdsf

Noida News: सरकारी विभागों में सप्लाई का झांसा देकर कारोबारी से 43 लाख रुपये की ठगी

Tue, 28 Apr 2026 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
dgdsf
सरकारी विभागों में सप्लाई का झांसा देकर कारोबारी से 43 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

- बिजली के उपकरण के व्यापारी ने दंपती समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-27 में रहने वाले एक कारोबारी ने दंपती समेत चार लोगों पर 43 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सरकारी विभागों में बिजली के उपकरण सप्लाई करने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-27 निवासी सुबोध वालिया ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एलटी और एचटी कंपनी का केबल, वायर और लाइटिंग फिक्स्चर के कारोबार से जुड़े हैं। आरोप है कि जनवरी 2022 में उनकी मुलाकात रविकांत शर्मा नाम के व्यक्ति से हुई थी। रविकांत ने कहा कि वह कमीशन लेकर बड़े ऑर्डर दिलवाता है। शुरुआत में 2-3 ऑर्डर सही तरीके से हुए, जिसके लिए सुबोध ने रविकांत की पत्नी वंदना शर्मा के खाते में कमीशन भी भेजा। इससे भरोसा बन गया। इसके बाद रविकांत ने उनकी मुलाकात आगरा के रहने वाले चैतन्य बंसल और उनकी पत्नी लक्ष्मी बंसल से कराई। दोनों एक कंपनी के नाम से कारोबार करते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने कहा कि वे सरकारी विभागों, पीएसयू और बड़े निर्माण प्रोजेक्ट्स में केबल और बिजली का सामान सप्लाई करते हैं। वहां इनके उपकरणों का भी सप्लाई कराएंगे। पीड़ित के मुताबिक चैतन्य बंसल और उनकी पत्नी लक्ष्मी बंसल की बातों में आकर उन्हें 43 लाख रुपये का सामान उधार में सप्लाई कर दिया। माल आगरा के अलग-अलग स्थानों और आरोपियों के बताए पते पर भेजा गया। शुरुआत में आरोपियों ने थोड़ा-थोड़ा पैसा देकर भरोसा बनाए रखा, लेकिन बाद में पूरा भुगतान रोक दिया। आरोप है उनके साथ ठगों ने कुल 43 लाख रुपये की की धोखाधड़ी की है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed