फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgd

Noida News: नकली सफाई उत्पाद बेचने वाले दो दुकानदार गिरफ्तार

Mon, 30 Mar 2026 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
dgd
- बड़ी मात्रा में नकली सामान बरामद, कंपनी की शिकायत पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने नकली सफाई उत्पाद बेचने वाले दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुकानों से बड़ी मात्रा में नकली हार्पिक, लिजोल और कॉलिन बरामद किए हैं। दिल्ली जेजे कॉलोनी वीरपुर निवासी मो ततौर ने पुलिस से शिकायत की है कि वह कंपनी में लीगल एडवोकेट्स एंड सॉलिसिटर्स और मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को सेक्टर-63 क्षेत्र में जांच की। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनके कंपनी के नाम पर दुकानों पर नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत की।

सेक्टर-63 पुलिस टीम और कंपनी के प्रतिनिधि एच-ब्लॉक चौकी क्षेत्र में स्थित दुकान पर पहुंचे। जहां संचालक गौतम कुमार से पूछताछ के बाद तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुकान से नकली हार्पिक, लिजोल और कॉलिन के कई पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने नमूने लेकर बाकी सामान को सील कर जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम दूसरी दुकान साईं कृपा इंटरप्राइजेज पर पहुंची। यहां दुकानदार दीपक कुमार से पूछताछ के बाद तलाशी ली गई। इस दुकान से भी नकली हार्पिक, लिजोल और कॉलिन के कई पीस बरामद हुए। पुलिस ने यहां से भी नमूने लेकर बाकी सामान को प्लास्टिक कट्टों में सील कर कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed