{"_id":"6a54ff306a7135e8b60fdd6a","slug":"dgd-grnoida-news-c-1-noi1095-4496773-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-73 में बेसमेंट निर्माण में सड़क, नाला व दीवार ढहने पर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-73 में बेसमेंट निर्माण में सड़क, नाला व दीवार ढहने पर कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन
सेक्टर-73 में बेसमेंट निर्माण में सड़क, नाला व दीवार ढहने पर कार्रवाई की तैयारी
-प्राधिकरण सीईओ ने दिया निर्देश प्लॉट आवंटी को नोटिस जारी कर मांगा जाए जवाब, आवंटन क्यों न निरस्त किया जाए
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-73 में वाणिज्यिक इमारत के लिए डबल बेसमेंट निर्माण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर निर्माण कार्य में बगैर सुरक्षा मानक पूरे किए काम करवाया जा रहा था। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण नाला व दीवार के नीचे मिट्टी खिसकने से ढह गया था। वहीं दूसरी तरफ सेक्टर-73 बारात घर की दीवार भी ढह गई है।
बारात घर के लिए आगे भी खतरा बना हुआ है। इसके पहले भी यहां पर निर्माण के दौरान प्राधिकरण का नाला धंस चुका था। लगातार की जा रही लापरवाही की सूचना पर प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने नाराजगी जताई है। इसके साथ ही जीएम को आवंटी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में प्राधिकरण लापरवाही का जिक्र कर यह पूछेगा कि प्लॉट का आवंटन क्यों न निरस्त किया जाए।
मिट्टी धंसने की घटना सेक्टर-73 के प्लॉट संख्या सी-01 पर निर्माण के दौरान हो रही है। प्लॉट 5 हजार 315 वर्ग मीटर का है। इसे एवेन्यू सुपरमार्ट लिमिटेड को 22 नवंबर 2022 को आवंटित किया गया था। फिर इसका नक्शा नवंबर 2024 को पास हुआ था। 5 साल में आवंटी को मौके पर निर्माण करवाना है। आस-पास बहुमंजिला वाणिज्यिक इमारतें भी बनी हुई हैं। मिट्टी और धंसी तो उनके लिए भी खतरा खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
सोमवार को प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने मौके का निरीक्षण भी किया। मौके पर धंसी सड़क के निर्माण को और खोदाई करवा दी गई है। नाला निर्माण के लिए सेक्टर-122 की तरफ से आने वाले नाले का रास्ता रोक दिया गया है।