Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgsfd

Noida News: बच्चों के झगड़े में बड़ों ने काटा बवाल... घोड़ी बछेड़ा में जमकर चले डंडे

Tue, 10 Nov 2026 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
dfsgsfd
- पुलिस ने मामले में छह लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। बच्चों की छोटी-सी कहासुनी कब बड़ों की प्रतिष्ठा की लड़ाई बन जाए, इसका ताजा उदाहरण दादरी कोतवाली क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में देखने को मिला। शुरुआत दो बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मामला बड़ों तक पहुंच गया। फिर क्या था, बच्चों की तकरार में बड़े भी मैदान में उतर आए और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज का दौर शुरू हो गया।
आरोप है कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पहुंच गए और वहां जमकर गाली-गलौज करने लगे। जब घरवालों ने इसका विरोध किया तो मामला और गरमा गया। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने एक राय होकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए।घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली दादरी पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में छह लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में मोहन सिंह परिवार के साथ रहते हैं । 8 नवंबर को दोपहर के समय हेमंत व कुनाल का झगड़ा हो गया । जो आपस में शांत कर दिया गया। उसके बाद मोहन सिंह अपने घर पर था। तभी राजू , हर्ष , वंश आदि गाली गलौज करने लगे । जब गाली देने से मना किया तो सभी ने एक राय होकर लाठी डंडों लात घूसों से मोहन सिंह पर हमला कर दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आसपास के लोग घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए । अस्पताल में उपचार कराने के बाद घायल ने कोतवाली में राजू, हर्ष, वंश, रिंकू , कपिल , लव कुश व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed