फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgfg

Noida News: सोलर सिस्टम ने दिया दो घंटे का बैकअप, कंपनी को लौटाने होंगे 12.06 लाख

Wed, 16 Sep 2026 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
dfsgfg
जिला उपभोक्ता आयोग
विज्ञापन

सोलर सिस्टम ने दिया दो घंटे का बैकअप, कंपनी को लौटाने होंगे 12.06 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सोलर सिस्टम खरीदने के बाद महज दो घंटे का बैकअप मिलने और बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या दूर नहीं करने पर जिला उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को उपभोक्ता की पूरी रकम ब्याज समेत लौटाने का आदेश दिया है। नोएडा के सेक्टर-91 स्थित ग्राम होशियारपुर निवासी कृष्ण यादव ने एआरएस इंटरप्राइजेज से स्मार्टन सोलर सिस्टम 15 केवीए खरीदने का अनुबंध किया था। कंपनी की ओर से दिए गए कोटेशन के आधार पर उन्होंने चॉइस फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड से 7.80 लाख रुपये का लोन कराया, जबकि 4 लाख 20 हजार 600 रुपये नकद कंपनी को दिए। इस तरह सिस्टम की कुल कीमत 12 लाख 600 रुपये का भुगतान किया।

घर पर सिस्टम लगने के बाद वह शुरू से ही ठीक से काम नहीं कर रहा था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, सिस्टम करीब दो घंटे का बैकअप देने के बाद बंद हो जाता था। शिकायत पर कंपनी ने इंजीनियर भेजकर जांच कराई। इंजीनियर ने सिस्टम की गुणवत्ता में कमी बताते हुए उसे ठीक किया, लेकिन इसके बाद भी बैकअप करीब एक घंटे ही मिल सका।
विज्ञापन

बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर कृष्ण यादव ने जिला उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के दौरान कंपनी की ओर से अपना पक्ष नहीं रखा गया, जिस पर आयोग ने मामले की एक पक्षीय सुनवाई की। साक्ष्यों के आधार पर आयोग ने माना कि शिकायत के बावजूद सोलर सिस्टम ठीक नहीं किया गया। इसे सेवा में कमी मानते हुए आयोग ने कंपनी को रकम ब्याज समेत वापस करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed