फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgfg

Noida News: गैस बिल अपडेट कराने के बहाने अधिवक्ता के खाते से 60 लाख निकाले

Wed, 14 Oct 2026 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
dfsgfg
गैस बिल अपडेट कराने के बहाने अधिवक्ता के खाते से 60 लाख उड़ाए- एपीके फाइल डाउनलोड कराकर मोबाइल किया हैक, पांच दिन में खाते से निकाली रकम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर ठगों ने गैस बिल अपडेट कराने के बहाने सेक्टर-134 निवासी बुजुर्ग अधिवक्ता को अपने जाल में फंसा लिया। ठगों ने खुद को आईजीएल कंपनी का कर्मचारी बताकर उनसे संपर्क किया और मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड करा दी। इसके बाद मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 60 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए। खाते से रकम निकलने के मैसेज मिलने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सेक्टर-134 में रहने वाले बुजुर्ग पेशे से अधिवक्ता हैं। उनके पास एक अक्टूबर को एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को आईजीएल कंपनी का कर्मचारी बताया और गैस बिल बकाया होने की बात कही। अधिवक्ता ने बिल जमा होने की जानकारी दी तो आरोपी ने रिकॉर्ड अपडेट कराने की बात कही। इसी बहाने उनके मोबाइल पर एपीके फाइल भेज दी गई। आरोपी के झांसे में आकर अधिवक्ता ने फाइल डाउनलोड कर ली। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके मोबाइल तक पहुंच बनाकर बैंक खाते से रकम निकालनी शुरू कर दी। आरोपियों ने एक से पांच अक्टूबर के बीच अधिवक्ता के बैंक खाते से कुल 60 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। डीसीपी साइबर प्रीति यादव ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ऐसे बचें एपीके फाइल के जाल से
- अनजान फाइल डाउनलोड न करें- किसी व्यक्ति के कहने पर व्हाट्सएप, एसएमएस या अन्य माध्यम से आई एपीके फाइल डाउनलोड न करें।
- बिल की पुष्टि आधिकारिक माध्यम से करें- गैस, बिजली या अन्य सेवाओं का बिल अपडेट कराने के लिए संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या ग्राहक सेवा नंबर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोन पर बैंकिंग अलर्ट पर ध्यान दें। खाते से अनधिकृत लेनदेन का संदेश मिलते ही बैंक से संपर्क कर खाते और संबंधित डिजिटल भुगतान सेवाओं को सुरक्षित कराएं।

- मोबाइल में संदिग्ध गतिविधि दिखे तो सतर्क हों जाए। फोन का अपने आप काम करना, अनजान एप दिखना या असामान्य गतिविधि होने पर बैंकिंग एप का इस्तेमाल रोककर सुरक्षित डिवाइस से मदद लें।
- तुरंत शिकायत करें- साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed