{"_id":"6a9193ff113f8b0d85047610","slug":"dfsgfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104434-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फ्लैट सौदे में दिए गए चेक बाउंस के मामले में आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फ्लैट सौदे में दिए गए चेक बाउंस के मामले में आरोपी बरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एनआई एक्ट विशेष न्यायालय ने चेक बाउंस के मामले में आरोपी सुनील कुमार को बरी कर दिया। मामला थाना बीटा-2 ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से जुड़ा है। परिवादी जियाउद्दीन ने आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ परिवाद दायर करते हुए बताया था कि 18 दिसंबर 2021 को उनके और आरोपी के बीच ग्रेटर नोएडा स्थित एक फ्लैट को लेकर 53 लाख रुपये में विक्रय अनुबंध हुआ था। इसके एवज में आरोपी ने दो चेक दिए। परिवादी के अनुसार जब उन्होंने बड़ी राशि वाला चेक बैंक में जमा किया तो वह अपर्याप्त राशि की टिप्पणी के साथ बाउंस हो गया। अदालत ने दोनों पक्षों की गवाही और दस्तावेजी साक्ष्यों की गहन समीक्षा के बाद पाया कि परिवादी स्वयं यह स्वीकार करते हैं कि जिस समय अनुबंध हुआ, उस वक्त उनके पास फ्लैट का स्वामित्व अधिकार नहीं था और आज भी कब्जा उन्हीं के पास है। इसी आधार पर अदालत ने माना कि परिवादी अपने आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर सके और यह विवाद सिविल प्रकृति का है। परिणामस्वरूप आरोपी को बरी कर दिया।