{"_id":"6a282e5b911188359002d687","slug":"dfsgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97025-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नंबर प्लेट हटाकर घूम रहे थे चालक, पुलिस ने सिखाया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नंबर प्लेट हटाकर घूम रहे थे चालक, पुलिस ने सिखाया सबक
विज्ञापन
- पहचान छिपाने के लिए अपनाया जा रहा तरीका
- एक माह में पुलिस ने 100 से अधिक बाइक की सीज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने जिले में पिछले एक माह में अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट दौड़ रही 100 से अधिक बाइकों को सीज किया है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल ने बताया कि पिछले एक माह के दौरान अभियान चलाकर 100 से अधिक दोपहिया और 15 से ज्यादा चारपहिया वाहनों को सीज किया गया है। जांच में कई ऐसे वाहन मिले, जिनमें आगे और पीछे दोनों नंबर प्लेट गायब थीं। कुछ लोग इसे फैशन या दबंगई का प्रतीक मानकर नियमों का उल्लंघन करते हैं, जबकि अपराधी इसका फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देते हैं।
घंघोला, पंचायतन, सिरसा, डाढ़ा और सलेमपुर गुर्जर समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले युवकों के वाहन बिना नंबर प्लेट के पाए गए। कई मामलों में मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से भी नंबर प्लेट हटाई जाती है। दोपहिया वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखवाने और नियमों के विपरीत मॉडिफिकेशन कराने के मामले भी सामने आए हैं। कई बार आगे की नंबर प्लेट को कीचड़, टेप या कपड़े से ढक देते हैं, जिससे सीसीटीवी कैमरों में वाहन की पहचान नहीं हो पाती। इससे जांच प्रभावित होती है। लोगों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह वारदात से पहले जानबूझकर नंबर प्लेट हटा देते थे।