{"_id":"6a6b5a0bd864b0a5c90d1bb5","slug":"dfsgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101718-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लिफ्ट के पास मामूली कहासुनी बनी जानलेवा, पाइप से पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लिफ्ट के पास मामूली कहासुनी बनी जानलेवा, पाइप से पीटकर किया लहूलुहान
विज्ञापन
- रुद्रा पैलेस हाइट्स सोसाइटी में देर रात हुई वारदात, हमलावर कार से फरार, पुलिस ने शुरू की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख क्षेत्र स्थित रुद्रा पैलेस हाइट्स सोसाइटी में बुधवार देर रात एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित को गंभीर हालत में यथार्थ अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-1 स्थित सोसाइटी की निवासी रिचा ने बिसरख कोतवाली में दी अपनी तहरीर में बताया कि उनके पति प्रशांत कुमार बुधवार रात अपनी गाड़ी से लौटकर सोसाइटी के टावर ए-3 पहुंचे। लिफ्ट के आगे एक अनजान लड़का और लड़की खड़े थे। प्रशांत ने महज इतना पूछा कि वह सोसाइटी में किस फ्लोर पर रहते हैं, इतने पर ही लड़के ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके नाक व मुंह पर मुक्के बरसाने लगा। इसके बाद पास के एक खाली फ्लैट से लोहे का पाइप उठाकर आरोपी ने पीड़ित के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी नाक से खून बहने लगा और वे जमीन पर गिर पड़े।
जब घायल प्रशांत लिफ्ट के पास से खुद को बचाने के लिए भागे, तो आरोपी लड़के ने फोन कर अपने कुछ साथियों को भी वहां बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उन्हें बुरी तरह पीटा और धमकी दी कि जान से मार देंगे। खून से लथपथ हालत में प्रशांत बार-बार पूछते रहे कि उन्हें क्यों पीटा जा रहा है और उन्होंने यह भी बताया कि वह जिला न्यायालय सूरजपुर में कार्यरत हैं, बावजूद इसके आरोपी मारपीट करते रहे। शोर सुनकर जब सोसाइटी के अन्य लोग बाहर निकले, तो सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद कोई बचाव के लिए आगे नहीं आया। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना में उनके पति का मोबाइल फोन भी टूट गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। गंभीर चोटें पाए जाने पर उन्हें यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं।