{"_id":"6a3e990ab7a078e26101262f","slug":"dfsgfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4438232-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुलिस ने ‘सांप-सीढ़ी’ से समझाई साइबर ठगी की चाल, निवेश में शॉर्टकट नहीं, समझदारी चुनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुलिस ने ‘सांप-सीढ़ी’ से समझाई साइबर ठगी की चाल, निवेश में शॉर्टकट नहीं, समझदारी चुनें
विज्ञापन
- पुलिस ने किया जन जागरूकता वीडियो जारी किया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ऑनलाइन निवेश के नाम पर बढ़ रही साइबर ठगी को देखते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक अनोखी पहल की है। पुलिस ने ‘सांप-सीढ़ी’ खेल की अवधारणा पर आधारित एक जन-जागरूकता वीडियो जारी किया है। इसके माध्यम से लोगों को यह समझाने का प्रयास किया गया है कि अधिक मुनाफे के लालच में किया गया गलत निवेश उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है।
पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से जारी इस वीडियो में बताया गया है कि जिस प्रकार सांप-सीढ़ी के खेल में एक गलत चाल खिलाड़ी को ऊपर से नीचे ला सकती है, उसी तरह बिना जांच-पड़ताल किए निवेश करना लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना सकता है। आजकल साइबर अपराधी सोशल मीडिया, फर्जी ट्रेडिंग और निवेश प्लेटफॉर्म, टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप तथा आकर्षक ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए लोगों को कम समय में कई गुना लाभ का लालच देते हैं।
शुरुआत में निवेशकों को छोटे-छोटे मुनाफे दिखाकर उनका भरोसा जीता जाता है। इसके बाद उनसे बड़ी रकम निवेश कराई जाती है और फिर ठग उनसे संपर्क तोडक़र उनकी पूरी धनराशि हड़प लेते हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे कम समय में भारी और सुनिश्चित मुनाफा देने वाले किसी भी निवेश प्रस्ताव से सावधान रहें। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पुलिस ने साइबर जागरूकता को और प्रभावी बनाने के लिए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल भी शुरू किए हैं। इन माध्यमों से लोगों को साइबर अपराध के नए तरीकों और बचाव के उपायों की नियमित जानकारी दी जाएगी।