फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgfd

Noida News: 2480 मेगावाट तक पहुंची बिजली की मांग

Wed, 29 Apr 2026 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
dfsgfd
- बार-बार ब्रेकडाउन के मामले आ रहे सामने, पूरी क्षमता पर चल रहे उपकेंद्र
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गर्मी बढ़ने के कारण शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ रही है। विद्युत निगम की तैयारियों के दावे गलत साबित हो रहे हैं। बीते दस दिनों में बिजली की मांग बीस प्रतिशत बढ़ गई है। इससे न केवल निगम को आपूर्ति बहाल रखने में दिक्कत हो रही है बल्कि ब्रेकडाउन को सामान्य करने में भी परेशानी आ रही है।

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। निगम की ओर से किए गए क्षमता विस्तार के कार्य नाकाफी साबित हो रहे हैं। शहर की आपूर्ति बहाल रहे इसकी मॉनिटरिंग मेरठ ही नहीं बल्कि लखनऊ के अधिकारी भी कर रहे हैं। बता दें कि 18 अप्रैल को बिजली की मांग 1910 मेगावाट पहुंच गई थी। वहीं 28 अप्रैल को 2290 मेगावाट तक पहुंच गई थी। इस बीच मंगलवार को मांग 2480 मेगावाट तक रिकार्ड दर्ज की गई जो इस सीजन की सबसे ज्यादा है। वहीं अधीक्षण अभियंता तकनीकी ने बताया कि आपूर्ति बहाल रखने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में आपूर्ति बिगड़ रही है वहां अतिरिक्त टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed