फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgf

Noida News: यूजीसी रोलबैक और आरक्षण में संशोधन की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े अधिवक्ता

Wed, 16 Sep 2026 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
dfsgf
- यूजीसी रोलबैक और आरक्षण में संशोधन की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े अधिवक्ता
विज्ञापन

- पुलिस अधिकारियों के समझाने पर नीचे उतरे, एडिशनल डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। यूजीसी रोलबैक और आरक्षण में संशोधन की मांग को लेकर सोमवार को नगर में प्रदर्शन किया गया। नगर और क्षेत्र के लोग जुलूस निकालते हुए तहसील पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कुछ अधिवक्ता और अन्य लोग तहसील परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए नारेबाजी करने लगे।


यूजीसी रोलबैक और आरक्षण में संशोधन की मांग को लेकर जीटी रोड स्थित सूरज फार्म पर एकत्र हुए अधिवक्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। प्रदर्शन में अधिवक्ताओं के साथ अन्य लोग भी शामिल रहे। तहसील पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलने पर एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार, एसीपी प्रशाली गंगवार और प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने टंकी पर चढ़े लोगों से नीचे आने का अनुरोध किया। टंकी से नीचे उतरने के बाद प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पीतांबर शर्मा, कपिल शर्मा, अभिषेक मैत्रेय, परमानंद शर्मा, अशोक पंडित, प्रदीप शर्मा, परमानंद कौशिक, रामदत्त शर्मा, सतपाल बजरंगी, राजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed