Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgf

Noida News: ऑनलाइन डेटिंग एप के माध्यम से बुलाकर लूट करने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
dfsgf
ऑनलाइन डेटिंग एप के माध्यम से बुलाकर लूट करने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

- कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने की कार्रवाई, गिरोह के बदमाशों ने एनसीआर में कई वारदात को दिया अंजाम

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। ऑनलाइन डेटिंग एप ग्राइंडर के माध्यम से फंसाकर युवकों से लूट करने वाले गिरोह का कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस गिरोह के सरगना समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों ने एनसीआर में कई वारदात को अंजाम दिया है। इनके पास से पुलिस ने एक डायमंड सॉलिटेयर नग, एक सोने की चेन और 14 हजार 530 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुशांक सिंह, प्रवीण, रोहित कुमार और बाबू के रूप में हुई है। सभी आरोपी दसवीं से 12वीं तक पढ़े-लिखे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का सरगना सुशांक और रोहित हैं।

नोएडा जोन की एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो फर्जी पहचान के सहारे लोगों को निशाना बनाता था। आरोपी डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करते थे और फिर उन्हें मिलने के बहाने किसी स्थान पर बुलाते थे। 23 मार्च को भी आरोपियों ने इसी तरीके से एक युवक को बुलाया और उसके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन डेटिंग एप (ग्राइंडर) का इस्तेमाल करते थे। इसके लिए एप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों से दोस्ती करते थे। कई दिनों तक बातचीत करते थे और उन्हें अपने विश्वास में ले लेते थे। इसके बाद वे उन्हें मिलने के लिए किसी सुनसान या तय स्थान पर बुलाते थे। जब पीड़ित मिलने आता था, तो आरोपी उसकी अश्लील वीडियो या फोटो बना लेते थे। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसे डराते थे और मारपीट कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर दिन लोगों से करते थे दोस्ती : पुलिस पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह में शामिल बदमाश हर दिन ग्रााइंडर एप पर नए लोगों से दोस्ती करते थे। हर दिन पांच से दस लोगों से बातचीत करते थे। यह बातचीत कई दिनों तक करते थे। इनमें से एक दो लोग इनके चंगुल में फंस जाते थे। इसके बाद एक निश्चित स्थान पर मिलने के बहाने बुलाकर उनसे ठगी व लूट की वारदात को अंजाम देते थे।


वीडियो वायरल करने की देते थे धमकी : एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि ये आरोपी पीड़ितों का वीडियो बना लेते थे और इसके बाद उन्हें अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। वहीं ये आरोपी सबसे पहले ग्राइंडर एप पर अपना प्रोफाइल बनाते हैं और डेटिंग एप पर आरोपी हाई फाई प्रोफाइल दिखाने के लिए फर्जी जानकारी डालते हैं। इसके बाद इसी तरह के प्रोफाइल की मैचिंग करते हैं। जब एक दूसरे से बातचीत करने लगते हैं। अश्लील चैटिंग भी अपने पास ब्लैकमेल करने के लिए रख लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article