{"_id":"6a9580e1856e073fe80773bf","slug":"dfsgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104690-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हिंडन में छलांग लगाने वाली युवती का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हिंडन में छलांग लगाने वाली युवती का नहीं चला पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-कुलेसरा पुल से 19 वर्षीय युवती के नदी में छलांग लगाने का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्रेमी द्वारा शादी से पहले दहेज की मांग के कारण हिंडन में कूदी युवती का सोमवार शाम पांच बजे तक भी कुछ पता नहीं चल सका। एसडीआरफ की दो टीम ने तीसरे दिन घटना स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर तक नदी क्षेत्र में युवती की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। पानी का स्तर ज्यादा और बहाव तेज होने के कारण बचाव दल को युवती को ढूंढने में काफी परेशानी हो रही है।
कुलेसरा गांव स्थित हिंडन नदी के पुल से शनिवार रात करीब 10 बजे 19 वर्षीय हाथरस निवासी संजना ने नदी में छलांग लगा दी थी। युवती को नदी में कूदता देख उसके साथ मौजूद युवक भी उसे बचाने के लिए पानी में उतर गया था। युवक को स्थानीय लोगों ने किसी तरह नदी से बाहर निकाल लिया लेकिन युवती तेज बहाव में बह गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश शुरू कराई। सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। पिछवे दो दिन से सर्च टीम नदी में संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला है।वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में परिजन की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।