Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: युवक की आत्महत्या मामले में चाची पर प्रताड़ना का आरोप

Fri, 13 Nov 2026 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
dfsg
- परिजनों ने अवैध संबंध और शादी न होने देने का भी लगाया आरोप
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिरौंडी गांव पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आया है। शुक्रवार को मृतक के परिजनों ने उसकी चाची पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि चाची के युवक से अवैध संबंध थे और वह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। इतना ही नहीं वह उसकी शादी भी नहीं होने देना चाहती थी। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है।
हमीरपुर अनिल कुमार श्रीवास (24) नोएडा के सेक्टर-17 स्थित जेजे कॉलोनी में अपने भाई बृजेश के साथ रहता था। वह एक राष्ट्रीय मीडिया संस्थान में हाउसकीपिंग का काम करता था। 6 नवंबर को वह नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बिरौंडी गांव स्थित अपनी चाची के घर जाने के लिए निकला था। इसके बाद से उसका परिवार से संपर्क नहीं हो सका। 11 नवंबर को पुलिस ने परिजनों को बिरौंडी गांव के पास एक खाली जमीन में पेड़ के नीचे युवक का शव मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन



युवक का नहीं मिला है मोबाइलः
मृतक के भाई बृजेश ने आरोप लगाया कि धनतेरस के दिन अनिल नया मोबाइल फोन खरीदकर अपनी चाची को देने के लिए लाया था। उन्होंने चाची पर अनिल को मानसिक रूप से परेशान करने और उसकी शादी में बाधा डालने के आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि अनिल की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। पुलिस को अभी तक उसका मोबाइल फोन नहीं मिला है। जबकि उसका सिम चाची के किराये के कमरे से बरामद हुआ है। वहीं सूरजपुर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी निकलवाया गया है। सभी पहलुओं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed