{"_id":"6af33a001b42f8f4450dd9b5","slug":"dfsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111650-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पिता-पुत्रों पर जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पिता-पुत्रों पर जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के छायंसा गांव में 9 नवंबर को खेत पर काम कर रहे पिता-पुत्रों पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में पिता दयानंद और पुत्र सत्येंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ के अनुसार, सत्येंद्र अपने पिता दयानंद, भाई शिवम और मोनू के साथ खेत पर मेढ़ लगा रहे थे। तभी बराबर वाले खेत के मालिक प्रमोद अपने भाई मनोज और भतीजे अंकुर के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया। घायलों को दादरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद सत्येंद्र ने प्रमोद, मनोज और अंकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
0 / 25,000
विज्ञापन
0 / 25,000