{"_id":"6adb60cf82bf77df680812c1","slug":"dfsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-109991-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रात में घर से निकली 13 वर्षीय छात्रा, 21वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रात में घर से निकली 13 वर्षीय छात्रा, 21वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन
- मोबाइल फोन चलाने पर मां की डांट से नाराज होकर किशोरी ने उठाया कदम
- इकलौती बेटी की मौत से परिवार में कोहराम, महागुन मायवुड्स सोसाइटी में हुआ हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी में 13 वर्षीय किशोरी ने 21वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मोबाइल फोन चलाने की लती कक्षा आठवीं की छात्रा ने मां की डांट से नाराज होकर जान दी है। हालांकि बिसरख कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चलाने वाली लत के कारण डांट से आत्महत्या की बात से इंकार किया है। पुलिस का कहना है शव का पोस्टमॉर्टम करा मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी प्रदीप सिसोदिया नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। वर्तमान में सेक्टर-16 सी गौड़ सिटी-2 महागुन मायवुडस सोसाइटी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी प्रियांशी (13) मंथन स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उन्हें पुत्री के नीचे गिरने की जानकारी मिली। वहीं पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को थाना बिसरख में मेमो के माध्यम से सूचना मिली कि 13 वर्षीय बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि किशोरी सोसाइटी की 21वीं मंजिल से नीचे गिरी थी। किशोरी माता-पिता की इकलौती संतान थी। परिवार सोसाइटी की चौथी मंजिल पर रहता है। बृहस्पतिवार देर रात करीब 3:15 बजे किशोरी घर से बिना बताए बाहर निकली। इसके बाद वह लिफ्ट से सीधे 21वीं मंजिल पर पहुंची। वहां लॉबी वाले हिस्से से उसने छलांग लगा दी। घटना के बाद नीचे गिरने से किशोरी की मौत हो गई।
सुबह तलाश करने पर चला घटना का पता: परिजनों को घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई, जब सोकर उठने के बाद किशोरी घर में नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने सोसाइटी के अन्य लोगों से जानकारी की। इसके बाद किशोरी के 21वीं मंजिल से नीचे गिरने की घटना का पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में यह भी सामने आया है कि बृहस्पतिवार को मां ने किसी बात को लेकर किशोरी को डांटा था।-- --
विज्ञापन
परिवार में छाया मातम, परिजन कुछ बताने को तैयार नहीं : घटना से परिजन सदमे में हैं। वह ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डांट के कारण बच्चों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले
जनवरी 2025 :
मामूरा गांव नोएडा में 17 वर्षीय किशोर ने आत्महत्या कर ली थी। किशोर मोबाइल फोन पर गेम खेल रहा था। मां ने उसे मोबाइल छोड़कर पढ़ाई करने के लिए कहा था। इसके बाद किशोर कमरे में चला गया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
फरवरी 2026 :
नगला चरणदास गांव नोएडा में 12 वर्षीय बच्चे ने आत्महत्या कर ली थी। वह कक्षा पांचवीं का छात्र था। वह अक्सर स्कूल जाने से बचता था और टीवी देखना चाहता था। इस बात को लेकर मां उसे डांटती थी।
दिसंबर 2025 : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कक्षा 10वीं की 16 वर्षीय छात्रा ने अपने फ्लैट की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। घटना से एक दिन पहले प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन ले जाने और परीक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के इस्तेमाल को लेकर छात्रा को शिक्षकों और प्रधानाचार्य के सामने पेश किया गया था। आरोप लगा था कि स्कूल में उसे डांट के बाद छात्रा ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
- इकलौती बेटी की मौत से परिवार में कोहराम, महागुन मायवुड्स सोसाइटी में हुआ हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी में 13 वर्षीय किशोरी ने 21वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मोबाइल फोन चलाने की लती कक्षा आठवीं की छात्रा ने मां की डांट से नाराज होकर जान दी है। हालांकि बिसरख कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चलाने वाली लत के कारण डांट से आत्महत्या की बात से इंकार किया है। पुलिस का कहना है शव का पोस्टमॉर्टम करा मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी प्रदीप सिसोदिया नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। वर्तमान में सेक्टर-16 सी गौड़ सिटी-2 महागुन मायवुडस सोसाइटी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी प्रियांशी (13) मंथन स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उन्हें पुत्री के नीचे गिरने की जानकारी मिली। वहीं पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को थाना बिसरख में मेमो के माध्यम से सूचना मिली कि 13 वर्षीय बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि किशोरी सोसाइटी की 21वीं मंजिल से नीचे गिरी थी। किशोरी माता-पिता की इकलौती संतान थी। परिवार सोसाइटी की चौथी मंजिल पर रहता है। बृहस्पतिवार देर रात करीब 3:15 बजे किशोरी घर से बिना बताए बाहर निकली। इसके बाद वह लिफ्ट से सीधे 21वीं मंजिल पर पहुंची। वहां लॉबी वाले हिस्से से उसने छलांग लगा दी। घटना के बाद नीचे गिरने से किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सुबह तलाश करने पर चला घटना का पता: परिजनों को घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई, जब सोकर उठने के बाद किशोरी घर में नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने सोसाइटी के अन्य लोगों से जानकारी की। इसके बाद किशोरी के 21वीं मंजिल से नीचे गिरने की घटना का पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में यह भी सामने आया है कि बृहस्पतिवार को मां ने किसी बात को लेकर किशोरी को डांटा था।