{"_id":"6ad241f505eaa282a70e751b","slug":"dfsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-109357-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जमीन के फर्जी बैनामों और फायरिंग का आरोप, सूरजपुर में 33 पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जमीन के फर्जी बैनामों और फायरिंग का आरोप, सूरजपुर में 33 पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- किसानों से साठगांठ कर जमीन बेचने, रजिस्ट्री कराने और धमकी का आरोप
- कंपनी के डायरेक्टर की तहरीर पर धोखाधड़ी व धमकी का मुकदमा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कोतवाली सूरजपुर पुलिस ने जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री और धमकी के आरोप में 33 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू की है।
दिल्ली निवासी अरविंद कुमार सिंह निम्मी इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। यह कंपनी पहले सत्या होम्स के नाम से पंजीकृत थी। उनका कहना है कि गांव गुलावली दनकौर निवासी महरचंद के पुत्रों फुन्दन, लेखराज, महेन्द्र और दयाचन्द की भूमि का कंपनी ने 2 मई 2014 को रजिस्टर्ड इकरारनामा कर कब्जा लिया था, लेकिन जमीन का बैनामा पूरा नहीं कराया गया।
2023 में पता चला कि आरोपी लालच में शेष जमीन दूसरों को बेचना चाहते हैं। आरोप है कि शिवांग ढाका, एनके शर्मा, एलसी शर्मा, आरसी शर्मा और दीक्षा निझावन ने किसानों को बहला-फुसलाकर जमीन बेचने को राजी कर लिया। किसानों से कुछ जमीन का बैनामा सत्या होम्स के नाम कराया गया, जबकि शेष हिस्से से 5435 वर्ग मीटर शिवांग ढाका ने अपनी कंपनी के नाम करा लिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने सिविल जज के न्यायालय में वाद दायर किया। जिसमें यथास्थिति का आदेश हुआ। बावजूद सितंबर 2023 से 2025 के बीच अर्थव इन्फ्रास्ट्रक्चर और आहान इन्फ्रास्ट्रक्चर के जरिये कई लोगों के नाम रजिस्ट्रियां कराई गईं। इनमें नामजद लोगों में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, औरैया, बिहार और प्रयागराज तक के निवासी शामिल हैं।
विज्ञापन
20 मई 2026 को वह सूरजपुर कोर्ट से दफ्तर जा रहे थे। लोकप्रिय विहार के पास वाली सड़क पर दीक्षा निझावन, शिवांग ढाका और दो-तीन अज्ञात लोगों ने फोर्ड इन्डीवर गाड़ी से आकर उन्हें रोक लिया। मुकदमे वापस लेने को कहा गया और मना करने पर शिवांग ढाका ने रिवॉल्वर से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बचे। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।