{"_id":"6aaab157caddccfc030ea7fd","slug":"dfsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106295-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घर से गायब शख्स का मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घर से गायब शख्स का मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
घर से गायब युवक का मिला शव, हत्या की आशंका
- इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के जलपुरा गांव में मंगलवार शाम मिला था शव
- मृतक के गले पर निशान लेकिन पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित रखा गया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के जलपुरा गांव में मंगलवार शाम एक शख्स का शव खाली प्लॉट में पड़ा हुआ मिला। शव की पहचान कुलेसरा में रहने वाले राजीव के रूप में हुई। जो 12 सितंबर से लापता था। मृतक राजीव (40 वर्षीय) मूलरूप से कासगंज के पिलखुनी गांव के रहने वाले थे। वो इस समय परिवार के साथ कुलेसरा गांव की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते थे और जलपुरा गांव में एक दुकान पर मोटर मैकेनिक थे।
पुलिस ने बताया कि राजीव 12 सितंबर को घर से निकला था। घर पर पत्नी से झगड़ा होने के बाद वो निकाला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। मंगलवार शाम उसका शव जलपुरा में पेट्रोल पंप के पास पार्किंग एरिया में पड़ा होने की सूचना मिली। शव की पहचान राजीव के रूप में हुई। इस पर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शव सड़ी-गली हालत में था। कुछ लोगों पर शक जाहिर किया गया है। पुलिस उनकी जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गले पर निशान है लेकिन उसे मौत का कारण नहीं बताया गया है। मृतक के शव का विसरा सुरक्षित रखा गया है।