Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: चंद कदम बचाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे वाहन चालक

Mon, 16 Nov 2026 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
dfsg
विपरीत दिशा में खतरे का फर्राटा
विज्ञापन

नोट- फोटो हैं। अभियान पार्ट-1। ऑनलाइन कृपया 11 बजे तक न करें।
-शहर में कई जगहों पर विपरीत दिशा में दौड़ रहे वाहन, रोकने के इंतजाम भी ध्वस्त पड़े

-ट्रैफिक पुलिस की भी नहीं दिख रही सख्ती, मुख्य सड़कों पर भी खुलेआम टूट रहे नियम

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर की सड़कों पर कुछ वाहन चालकों के लिए यातायात नियमों का कोई मायने नहीं रह गया है। जरा-सी दूरी बचाने के लिए वे अपनी ही नहीं, दूसरों की जिंदगी भी दांव पर लगाने से गुरेज नहीं कर रहे। शॉर्टकट के चक्कर में सड़कों पर खुलेआम दौड़ते ये वाहन चालक विपरीत दिशा को ही अपना रास्ता बना रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि शहर की प्रमुख सड़कें भी इससे अछूती नहीं हैं। इन्हें रोकने के लिए प्राधिकरण के इंतजाम ध्वस्त हो चुके हैं और ट्रैफिक पुलिस की सख्ती भी नदारद है।






विश्वकर्मा रोड पर विपरीत दिशा में चलते हैं वाहन : सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोल चक्कर से सेक्टर-98 अंडरपास तक बनी विश्वकर्मा रोड पर सेक्टर-75-76 व 50 के बीच एक किलोमीटर की दूरी में तीन जगहों पर विपरीत दिशा में वाहन गुजरते हैं। शहर की व्यस्ततम और यातायात के लिहाज से महत्वपूर्ण इस सड़क पर नियमों के उल्लंघन पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही है-
विज्ञापन




सेक्टर-50 से 76 की ओर जाने वाले वाहन : पेट्रोल पंप के किनारे से आने वाली सेक्टर-50 की लिंक रोड से आने वाले वाहनों को सड़क की व्यवस्था व यातायात नियमों के हिसाब से सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन की ओर जाना चाहिए। लेकिन बहुत से वाहन चालक विपरीत दिशा में सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन की ओर मुड़कर चलते हैं। फिर विपरीत दिशा में ही सड़क पार कर एक्सप्रेसवे की तरफ से आ रहे वाहनों के मुड़कर सेक्टर-76 की ओर जाने वाले यू-टर्न में जाकर ये वाहन आगे जाते हैं। यहां पर सुबह-शाम दो पहिया ही नहीं चार-पहिया और भार वाहन भी विपरीत दिशा में गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





सेक्टर-76 से 50 की ओर जाने वाले वाहन : विश्वकर्मा रोड पर ही सेक्टर-75 स्पेक्ट्रम मॉल के आगे सेक्टर-76 से सेक्टर-50 के लिए यू-टर्न है। इससे मुड़ने वाले वाहनों को सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन की तरफ नियम के तहत जाना चाहिए। लेकिन यू-टर्न से मुड़ने के बाद सीधे वाहन सड़क पार कर पेट्रोल पंप के बगल से गुजरने वाली सेक्टर-50 लिंक रोड की ओर जाते हैं। यह रास्ता सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन की तरफ चलकर बाएं मुड़ने के बाद सर्विस रोड से आकर भी पूरा किया जा सकता है।





सेक्टर-75 से 50 की ओर जाने वाले वाहन : सेक्टर-75 स्पेक्ट्रम मॉल के बीच से जाने वाली सड़क से आकर वाहन विपरीत दिशा में चलकर सेक्टर-50 आदित्य शॉपिंग मॉल के सामने बने यू-टर्न से मुड़ रहे हैं। यह वाहन स्पेक्ट्रम मॉल की तरफ से आने वाले होते हैं। नियम व व्यवस्था के तहत इन वाहनों को सेक्टर-76 की ओर जाकर सिलिकॉन सिटी के पहले बने यू-टर्न से वापस आना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

प्लास्टिक के बोलार्ड टूट गए, कैमरे भी नहीं लगे : विश्वकर्मा रोड पर वाहनों को विपरीत दिशा में जाने से रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने 2022 में कई उपाय किए थे। इसमें यू-टर्न का घेरा आगे तक बढ़ाने के लिए प्लास्टिक बोलार्ड लगवाए गए थे। ये बोलार्ड अब टूट चुके हैं। प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों को यह बदहाली नजर भी नहीं आ रही है। इसके साथ ही नियम तोड़ने वाले वाहनों के चालान करने के लिए इस दूरी में कैमरे भी नहीं लगे हैं।



विपरीत दिशा में चलना सड़क-सुरक्षा के द्ष्टि से सही नहीं है। इसको लेकर वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही नियमों के उल्लंघन पर चालान भी किए जा रहे हैं। विश्वकर्मा रोड पर इन जगहों पर औचक अभियान चलाया जाएगा।

- सैय्यद अली अब्बास, डीसीपी, ट्रैफिक।




वर्क सर्किल से विश्वकर्मा रोड का सर्वे करवाया जाएगा। यू-टर्न व अन्य जगहों पर विपरीत दिशा में वाहनों का आवागमन रोकने के लिए जरूरी विकास व इंतजाम करवाए जाएंगे।

- एस पी सिंह, जीएम, नोएडा प्राधिकरण।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed