फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: दस बार जेल गए, फिर भी नहीं छोड़ी लूट... मुठभेड़ में दो बदमाशों के लगी गोली

Fri, 16 Oct 2026 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
dfsg
- कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़
विज्ञापन

-200 से अधिक लूट और चोरी की वारदात कर चुके हैं आरोपी
- 2.19 लाख रुपये, दो तमंचे और चोरी की बाइक बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर चेन स्नेचिंग व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को सेक्टर-39 थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। स्टेलर ग्रीन पार्क के पास जंगल में हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। आरोपियों की पहचान दिल्ली के भजनपुरा निवासी सलमान (30) और तनवीर (37) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों 200 से अधिक लूट और चोरी की वारदात कर चुके हैं। इनके खिलाफ 94 मुकदमे दर्ज हैं और दोनों दस से अधिक बार जेल जा चुके हैं।
नोएडा के एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपी पांचवीं पास हैं। दिन में मैकेनिक का काम करने के बाद रात में बाइक लेकर निकलते थे और राह चलते लोगों की चेन छीनकर फरार हो जाते थे। वारदात के दौरान पहचान छिपाने के लिए वे टीशर्ट के ऊपर शर्ट पहनते थे। घटना के बाद शर्ट उतार देते थे, ताकि सीसीटीवी फुटेज में कपड़ों के आधार पर उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाए। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों वारदात के बाद लगातार वाहन बदलकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश करते थे।
विज्ञापन

सितंबर में एक वारदात वाले दिन उन्होंने बाइक और टैक्सी समेत पांच वाहन बदले थे। पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर में बाइक से चेन स्नेचिंग करने की बात बताई। छीनी गई चेन राह चलते लोगों या परिचितों को बेच देते थे। इससे मिलने वाली रकम निजी खर्च और शौक पूरे करने में लगाते थे। एसीपी प्रवीण सिंह के अनुसार, बृहस्पतिवार रात सेक्टर-39 थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान स्टेलर ग्रीन पार्क के पास जंगल में दोनों बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 2.19 लाख रुपये नकद, दो तमंचे, चार कारतूस और वारदात में इस्तेमाल रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

94 मुकदमे, फिर भी अपराध से नहीं तोड़ा नाता :
पुलिस रिकॉर्ड में दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। सलमान के ऊपर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, हथियार रखने और गिरोहबंद कानून के तहत 49 प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं तनवीर का वर्ष 2006 से आपराधिक गतिविधियों का रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ लूट, चोरी और अन्य मामलों में 45 मुकदमे दर्ज मिले हैं। दोनों दस से अधिक बार जेल जा चुके हैं। पुलिस अन्य मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article