फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: मदद के बहाने मासूमों पर नजर, तीन माह की बच्ची बरामद

Tue, 22 Sep 2026 09:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
dfsg
कपड़े बांटने के बहाने घर में घुसीं महिलाएं, तीन माह की बच्ची ले गईं
विज्ञापन

- सेक्टर-63 पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, बच्ची सकुशल बरामद, परिवार का भरोसा जीतकर वारदात करता था गिरोह
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गरीब परिवारों की मदद के नाम पर घरों तक पहुंचना और मौका देखकर बच्चों की चोरी करने वाले गिरोह का सेक्टर-63 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान काजल उर्फ संगीता, उसके पति अभय कुमार और मनीषा के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन माह की बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्ची 12 सितंबर को छिजारसी गांव से गायब हुई थी।
मूलरूप से मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी देवीचरण सेक्टर-63 के छिजारसी गांव में गोपाल शर्मा के मकान में किराये पर रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी लक्ष्मी और चार बेटियां दुर्गा, जानकी, वैष्णवी और जाह्नवी हैं। जाह्नवी की उम्र करीब तीन माह है। देवीचरण के मुताबिक 12 सितंबर को दो महिलाएं छिजारसी गांव में गरीब परिवारों को कपड़े और अन्य सामान देने के लिए पहुंची थीं। दोनों महिलाएं उनके घर भी आईं। उस समय देवीचरण काम पर गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी लक्ष्मी और बच्चे मौजूद थे। महिलाओं ने परिवार के सदस्यों को कपड़े दिए और बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान एक महिला ने लक्ष्मी को बातों में उलझाए रखा। इसी का फायदा उठाकर दूसरी महिला तीन माह की जाह्नवी को लेकर घर से निकल गई। महिलाओं के जाने के बाद जब परिवार को बच्ची दिखाई नहीं दी तो उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। इसके बाद देवीचरण ने सेक्टर-63 थाने पहुंचकर बच्ची के गायब होने की शिकायत दी।
विज्ञापन

गरीब परिवारों की पहले जुटाते थे जानकारी : एसीपी दीक्षा सिंह के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पहले मदद के नाम पर अपने संपर्क में लेते थे। कपड़े और दूसरी वस्तुएं बांटकर परिवार का विश्वास हासिल किया जाता था। इसके बाद परिवार के सदस्यों और बच्चों से जुड़ी जानकारी जुटाई जाती थी। मौका मिलने पर बच्चे को लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article