Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: पूजा से पहले सुरक्षा की चिंता, मंदिर परिसर के बाहर बढ़ा स्नेचरों का खतरा

Tue, 07 Jul 2026 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
dfsg
रचना जैन
-= मंदिर जाने से भी डर रहीं महिलाएं, स्नेचिंग की बढ़ती घटनाओं पर जैन समाज नाराज
विज्ञापन

-जैन समाज के लोगों ने उठाई जैन मंदिरों के आस पास सुरक्षा बढ़ाने की अपील
-एक पुलिस बूथ और नियमित गश्त की मांग

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आस्था की राह अब डर की दहलीज से होकर गुजरने लगी है। शहर के मंदिरों के बाहर सक्रिय चेन स्नेचरों ने श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बढ़ती स्नेचिंग की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है, जिस पर जैन समाज ने कड़ी नाराजगी जताई है।

सेक्टर 50 स्थित दिगंबर जैन मंदिर में रोजाना दर्जनों लोग पूजा करने के लिए आते हैं। लेकिन उसी राह पर चेन स्नेचर जैन मंदिर आने वाले लोगों को अपना निशाना बनाने के लिए वहीं मंडराते हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जब उनके साथ स्नेचिंग की घटना हुईं हो। ऐसे में अब लोगों ने मंदिर भी आना कम कर दिया है। यहां तक कि उन्होंने जैन मंदिर के संगठन के पदाधिकारियों से शिकायत भी की है।
विज्ञापन

सेक्टर-77 निवासी वीथिका जैन ने कहा कि सेक्टर 50 स्थित मंदिर के आसपास का इलाका अक्सर सुनसान रहता है। चैन स्नेचर अक्सर उसी का फायदा उठा लेते हैं। मंदिर परिसर के आसपास अनाधिकृत वेंडर भी बढ़ गए हैं, जिससे पार्किंग की समस्या खड़ी हो जाती है। यह हाल सिर्फ सेक्टर 50 का नहीं, बल्कि सेक्टर 27 स्थित मंदिर के आसपास का भी है, जहां अब पार्किंग की जगह बची ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह-शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर आते हैं, लेकिन पुलिस की मौजूदगी न होने से चैन स्नेचर्स उन्हें अपना निशाना बनाते हैं।
-केके जैन, अध्यक्ष, विश्व जैन संगठन
पुलिस से शिकायत के बाद कुछ दिन सख्ती नजर आती है, लेकिन फिर वहीं पुराना हाल हो जाता है, कोई स्थायी समाधान होना चाहिए।
-पूजा जैन, सेक्टर 50
मंदिर के आसपास काफी सुनसान माहौल है, जिसका फायदा उठाकर चैन स्नेचर्स भोली भाली महिलाओं को निशाना बनाते हैं। -वीथिका जैन, सेक्टर 77 निवासी
जैन मंदिर के पास एक पुलिस बूथ बनना चाहिए और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जानी चाहिए। यह स्थायी रूप से हो ताकि फिर स्नेचिंग की घटना न हों। -रचना जैन, सेक्टर 61
अनाधिकृत रूप से वेंडर मंदिर परिसर के आसपास अक्सर बने रहते हैं, इससे पार्किंग की समस्या भी बढ़ गई है।
-निशा जैन, सेक्टर 51
दोनों ही मंदिरों के आसपास दोपहर को भी पुलिस गश्त बढ़नी चाहिए। बुजुर्ग महिलाएं अक्सर काम काज निपटाकर मंदिर जाती हैं, तब ज्यादा सुनसान रहता है।
-अनीता जैन, सेक्टर 41





रचना जैन

रचना जैन

रचना जैन

रचना जैन

रचना जैन

रचना जैन

रचना जैन

रचना जैन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed