फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfdg

Noida News: पार्किंग से बाइक, घरों से मोबाइल-लैपटॉप चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
dfgsfdg
- फेज वन, फेज दो और सेक्टर-39 थाना पुलिस की कार्रवाई, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। नोएडा और सेंट्रल नोएडा जोन की अलग-अलग थाना पुलिस ने बाइक, मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक, चार मोबाइल और दो लैपटॉप बरामद किए हैं। आरोपी चोरी का सामान सस्ते दाम में राह चलते लोगों को बेच देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है।


फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे चोरी की बाइक : फेज-2 थाना पुलिस ने ककराला चौकी क्षेत्र में अक्षरधाम मंदिर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, सोरखा की तरफ से पुस्ता रोड पर बाइक से आ रहे दोनों युवक पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। उनकी पहचान राजस्थान के डीग जिले के कुम्हेर निवासी दीपक कुमार (25) और राहुल कुमार (25) के रूप में हुई। दोनों वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के डेरिन गांव में रह रहे थे। उनके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों चोरी की बाइक सस्ते दाम में राह चलते लोगों को बेचते थे।
विज्ञापन



घर से मोबाइल चोरी कर भाग रहा था किशोर : सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 17 सितंबर की रात सदरपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 17 वर्षीय बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया। पुलिस के मुताबिक, वह सेक्टर-41 चौकी के पीछे वाले रास्ते से भागने का प्रयास कर रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से दो मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में उसने दोनों मोबाइल सदरपुर स्थित एक घर से चोरी करने और उन्हें सस्ते दाम में बेचने की बात बताई। थाना प्रभारी डी पी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed