Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: बिजली चोरों को लगा जोर का झटका, 1001 पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Thu, 05 Nov 2026 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
- छह माह में ही पिछले साल से अधिक बिजली चोरों पर हुई कार्रवाई, 6.12 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
विज्ञापन


- पांच किलोवाट से अधिक बिजली चोरी करने वाले 173 लोग भी कार्रवाई की जद में आए

- अब तक 89 लाख रुपये की वसूली, अन्य को भेजा जा रहा धारा 3 और 5 का नोटिस

ऋषभ कौशल
नोएडा। शहर में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत निगम ने इस साल पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक बिजली चोरी के 1001 मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। इन मामलों में 6.12 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खास बात यह है कि पिछले वित्तीय वर्ष में पूरे साल के दौरान भी इतनी कार्रवाई नहीं हुई थी। इस साल अब तक 89 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है।



विद्युत निगम के आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिजली चोरी के 943 मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इन मामलों में 5.87 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके मुकाबले चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 58 अधिक मामलों में प्राथमिकी दर्ज हुई है। जुर्माने की राशि में भी 25 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। विद्युत निगम की टीम ने बड़े पैमाने पर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज की है। पिछले वित्तीय वर्ष में पांच किलोवाट से अधिक बिजली चोरी के 130 मामले सामने आए थे। इस साल अब तक ऐसे 173 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इससे साफ है कि अधिक क्षमता की बिजली चोरी करने वालों पर भी विभाग की निगरानी बढ़ी है।
विज्ञापन

नोटिस के बाद की कार्रवाई : बिजली चोरी के मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही विद्युत निगम की ओर से संबंधित लोगों को नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। विभाग की ओर से धारा 3 और 5 के तहत नोटिस जारी किए जाते हैं। इसके बाद जुर्माने की राशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाती है। अब तक 89 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है, जबकि शेष राशि की वसूली के लिए कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चोरी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें : विद्युत निगम की ओर से बिजली चोरी के मामलों में कार्रवाई के लिए यूपीपीसीएल के ऑनलाइन पोर्टल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके माध्यम से मामलों की जानकारी दर्ज करने और कार्रवाई को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। विभाग की टीम बिजली चोरी की शिकायतों और जांच में सामने आए मामलों के आधार पर कार्रवाई कर रही है। वहीं उपभोक्ताओं से भी आग्रह किया गया है कि वह बिजली चोरी की शिकायतें दर्ज कराएं।
अब बात आकड़ों की :
| विवरण 2025-26 2026-27 (अब तक)
| प्राथमिकी दर्ज 943 1001

| जुर्माना 5.87 6.12 करोड़ रुपये

| पांच केवी से अधिक 130 173

यदि कोई बिजली चोरी कर रहा है तो उसकी जानकारी विद्युत निगम को दें, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-संजय कुमार जैन, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम, नोएडा क्षेत्र


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article