फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: चिल्ला एलिवेटेड से सेक्टर-94 तक एलिवेटेड रोड की डीपीआर बनेगी

Mon, 27 Apr 2026 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
नोएडा। निर्माणाधीन चिल्ला एलिवेटेड रोड से सेक्टर-38 के सामने से सेक्टर-94 तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) जल्द बनाने की शुरुआत होगी। डीपीआर आईआईटी रुड़की तैयार करेगा, जिसके लिए प्राधिकरण ने 74 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। डीपीआर तैयार करने के लिए आईआईटी की टीम दो बार मौके का निरीक्षण भी कर चुकी है। डीपीआर मिलने के बाद प्राधिकरण टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि करीब डेढ़ किलोमीटर बनने वाली एलिवेटेड रोड महामाया फ्लाईओवर के पास से बनेगी। फ्लाईओवर के पास चिल्ला एलिवेटेड रोड आकर उतरेगा। चिल्ला एलिवेटेड रोड से उतरने के बाद वाहन बनने वाली इस एलिवेटेड रोड के जरिए यमुना पुश्ते से होकर ग्रेटर नोएडा व यमुना क्षेत्र की ओर जा सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed