{"_id":"6a4a51b97b3327c703057dc9","slug":"dfgsf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-99318-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मनमानी पार्किंग से मार्केट के बाहर यातायात हुआ बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मनमानी पार्किंग से मार्केट के बाहर यातायात हुआ बेपटरी
विज्ञापन
प्रमोद भाटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सेक्टर डेल्टा-1 में कावेरी मार्केट के बाहर वाहनों की पार्किंग से रोजाना लग रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-1 के गेट नंबर-4 के पास स्थित कावेरी मार्केट के बाहर जाम से स्थानीय निवासी परेशान हैं। आरोप है कि सड़क के दोनों तरफ वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। इससे वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। सड़क सकरी होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय बाजार में भीड़ बढ़ने के साथ स्थिति और खराब हो जाती है। दोनों तरफ खड़े वाहनों के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है। इससे स्कूल, दफ्तर और अन्य जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। लोगों ने प्राधिकरण और यातायात पुलिस से मांग की है कि सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की जाए। बाजार के आसपास पार्किंग की उचित व्यवस्था कराई जाए, जिससे लोगों को जाम और परेशानी से राहत मिल सके।
- सड़क के दोनों तरफ गाड़ियां खड़ी होने से निकलना मुश्किल हो जाता है। शाम के समय हर रोज जाम जैसी स्थिति बन जाती है। प्राधिकरण को जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
-प्रमोद भाटी
-मार्केट में आने वाले लोगों ने सड़क को ही पार्किंग बना दिया हैं। इससे अन्य लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी है। -पंकज नागर
विज्ञापन
-प्राधिकरण ने सेक्टर में मार्केट बनवा दी है, लेकिन उसके लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं की है। जबकि यहां पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। अगर यहीं हाल रहा तो फिर यहां रहना मुश्किल हो जाएगा।
-विजय ठाकुर
- हर रोज एक जैसी स्थिति बनी रहती है। सड़क पर अवैध पार्किंग से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। प्रशासन को नियमित निगरानी और कार्रवाई करनी चाहिए।
-दीपक भाटी