{"_id":"6adb6d81e0d4a1be790b7410","slug":"dfgsf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-109976-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पेट दर्द से खुला राज, किशोरी ने सुनाई दरिंदगी की दास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पेट दर्द से खुला राज, किशोरी ने सुनाई दरिंदगी की दास्ता
विज्ञापन
- पेट में दर्द से खुला किशोरी से दुष्कर्म का मामला , घटना की प्राथमिकी दर्ज
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पेट में दर्द होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। घटना की प्राथमिक कोतवाली में नामजद कराई गई है पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है । पुलिस आरोपी अनिल यादव की तलाश में लगी है।
कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र एक गांव में परिवार किराए के मकान में किराये पर रहता है। किशोरी पड़ोस के मकान में कार्य में हाथ बंटाने के लिए एक वर्ष से जा रही थी। आरोपी की पत्नी दिव्यांग है, और वहां घरेलू काम में हाथ बंटाती थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने किशोरी को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
किशोरी को करीब छह महीने पहले आरोपी उसे पास के एक मकान में ले गया था। आरोप है कि वहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसे धमकाया कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। बाद में पेट में दर्द होने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी अनिल यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।