{"_id":"6aabe887433ade6369055a7f","slug":"dfgsdf-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-10541-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: समाधि से टकराई कार, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: समाधि से टकराई कार, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन
जहांगीरपुर (संवाद)।
कोतवाली जेवर क्षेत्र के जहांगीरपुर-चांचली मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब चार बजे सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सौरभ के रूप हुई है, जबकि घायलों की पहचान अमित, अभिषेक और शिवम के रूप में हुई है। सभी खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव गोठनी के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक, नगला जफरगढ़ से जहांगीरपुर की तरफ आ रही अनियंत्रित कार सड़क किनारे बनी पूर्वजों की समाधि से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर जहांगीरपुर चौकी प्रभारी सोनवीर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। राहगीरों की मदद से घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी सोनवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।