फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsdf

Noida News: समाधि से टकराई कार, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

Thu, 17 Sep 2026 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
dfgsdf
जहांगीरपुर (संवाद)।
विज्ञापन

कोतवाली जेवर क्षेत्र के जहांगीरपुर-चांचली मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब चार बजे सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सौरभ के रूप हुई है, जबकि घायलों की पहचान अमित, अभिषेक और शिवम के रूप में हुई है। सभी खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव गोठनी के रहने वाले हैं।


पुलिस के मुताबिक, नगला जफरगढ़ से जहांगीरपुर की तरफ आ रही अनियंत्रित कार सड़क किनारे बनी पूर्वजों की समाधि से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर जहांगीरपुर चौकी प्रभारी सोनवीर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। राहगीरों की मदद से घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी सोनवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed