{"_id":"6b0061f3d4aa6e9e9e092f67","slug":"dfgsdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112527-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश
विज्ञापन
- फर्जी अकाउंट बनाकर बदनाम करने का भी आरोप
- थाना बीटा-2 क्षेत्र में युवती ने युवक पर सोशल मीडिया पर परेशान करने का लगाया आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र में एक युवती को सोशल मीडिया पर परेशान करने, उसकी एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर रिश्तेदारों व दोस्तों को भेजने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
बीटा-2 क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक युवक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये उसकी एआई से गंदी तस्वीरें बनाकर उसके रिश्तेदारों और दोस्तों को भेज रहा है। उसका आरोप है कि इससे उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। यही नहीं आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है। पीड़िता के अनुसार वह इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत कर चुकी है, लेकिन आरोपी कहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और वह उसे बर्बाद कर देगा। युवती का कहना है कि वह काफी समय से परेशान है और उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। अब आरोपी उसके नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।
तहरीर में पीड़िता ने बताया कि इन घटनाओं के कारण वह पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रही है और उसे अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है। आरोपी के माता-पिता से इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। पीड़िता ने पुलिस से संबंधित अकाउंट को ब्लॉक कराने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।