{"_id":"6ab68d86ae0162f9020572d6","slug":"dfgsdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4764583-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अलग-अलग स्थानों पर अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अलग-अलग स्थानों पर अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
- चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई यूनिटेक गोल्फ कोर्स की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बबलू पाल को पकड़ा। वह सदरपुर, सेक्टर-45 का रहने वाला है और मूलरूप से बदायूं का निवासी है। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ।
इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-96 स्थित मायानगर के पास बने पार्क में चेकिंग की। यहां से अनीश उर्फ आकिल को गिरफ्तार किया गया। वह मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में सेक्टर-45 में रह रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया। इसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्टेलर पार्क की सीढ़ियों के पास संदिग्ध अवस्था में बैठे आशीष नेगी को भी पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।