फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsd

मिट्टी के घड़े से लेकर मोबाइल बनाने तक के उद्योग को देंगें सहयोग :अशोक चंद्रा

Mon, 27 Apr 2026 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
dfgsd
फोटो के साथ जरूरी खबर
विज्ञापन

-----

-एनईए सभागार में पीएनबी की ओर से हुए आउटरीच कार्यक्रम में बोले एमडी
-एमएसएमई को सरलता से लोन मुहैया कराने से लेकर उन्हें हर सुविधा देने की कही बात

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के नोएडा सर्कल कार्यालय की ओर से सेक्टर-6 स्थित एनईए सभागार में सोमवार को एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएनबी के एमडी व सीईओ अशोक चंद्रा ने एमएसएमई को सरलता से लोन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। अब यह सुविधा घर बैठे डिजिटल के जरिए भी मिल सकेगी, इसे बेहद सरल किया गया है।

एमडी अशोक चंद्रा ने कहा कि वह मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों से लेकर मोबाइल विनिर्माता जैसे कंपनियों को बेहद सरलता से लोन दिलाएंगे, ताकि वह आर्थिक सहयोग पाकर देश की अर्थव्यवस्था को गति दे सकें। एमएसएमई देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती हैं। ऐसे में उनके सहयोग के लिए बैंक हर समय उनके साथ है। इस आउटरीच कार्यक्रम के जरिए उन्होंने डिजिटली घर बैठे ही लोन के लिए आवेदन करने से लेकर उसके वितरण तक की सुविधा के बारे में बताया। ऑनलाइन माध्यम के जरिए अधिकतम 10 करोड़ रुपये तक के लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


सालभर में करीब एक लाख लोगों को मिलेगा रोजगार : ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के अध्यक्ष व एमडी संजय जोशी ने बताया कि वर्तमान ने उनके पास करीब 60 हजार एजेंट हैं, लेकिन वह उनकी संख्या बढ़ाकर करीब एक लाख तक करेंगे। इसके जरिए करीब एक लाख लोग सीधा एजेंट के जरिए रोजगार पा सकेंगे। उन्होंने एजेंट बनने के कई फायदे बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article