{"_id":"6a1991d53bceb25be30d19fb","slug":"dfgs-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96014-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जीबीयू परिसर के पास छात्र पर हमला, हथियार की बट मारकर सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जीबीयू परिसर के पास छात्र पर हमला, हथियार की बट मारकर सिर फोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कार हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, नामजद युवकों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी परिसर के पास बीबीए छात्र पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित छात्र ने कुछ युवकों पर गाली-गलौज, हथियार दिखाकर धमकाने और सिर पर वार करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को इकोटेक 1 कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सेक्टर डेल्टा-2 निवासी निखिल तोमर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र है। आरोप है कि बुधवार शाम करीब 7:30 बजे उसने अपनी कार जीबीयू कॉम्प्लेक्स के पास खड़ी की थी। इसी दौरान शिवम चौधरी नामक युवक वहां पहुंचा और कार हटाने को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने साथी शिवम नागर, ऋषभ नागर व अन्य युवकों को बुला लिया। आरोपी हथियार लहराते हुए पहुंचे और उसकी छाती पर हथियार लगाकर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर एक युवक ने हथियार की बट से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।