{"_id":"68ee5ab66b2562a6a70c1480","slug":"dfgs-grnoida-news-c-23-1-lko1064-78042-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कारोबारी को धमकी भरा पत्र भेजकर 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कारोबारी को धमकी भरा पत्र भेजकर 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो--
- बेची गई फैक्टरी पर कब्जा जल्दी न देना पड़े इसलिए डराने की नीयत से भेजा था धमकी भरा
- फैक्टरी गार्ड को मिले सफेद लिफाफे में लिखा था कि 50 लाख नहीं दिए तो परिवार को मार देंगे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में एक कारोबारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर स्वाट टीम की मदद से मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मंगलवार को आरोपी सुमंत कुमार सिंह (37) को बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरजिन्दर बिहार एडब्ल्यूएचओ कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मूलरूप से लखनऊ का निवासी है।
दरअसल ग्रैंड ओमैक्स सेक्टर-93बी नोएडा रहने वाले चंद्र प्रकाश गोस्वामी का कहना है कि 12 सितंबर 2025 को रेनो वेटर, पाम एसेन्टिकल्स (पी) लिमिटेड कंपनी को इसके निदेशक संदीप सिंह से 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। कंपनी का कब्जा भी उन्हें मिल चुका है। 12 अक्तूबर को शाम उनकी कंपनी के गार्ड ने फोन कर बताया कि उनके नाम से एक सफेद लिफाफा फैक्टरी गेट पर रखा है। जब उन्होंने लिफाफा खोला, तो उसमें धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में लिखा था कि अगर उन्होंने 15 अक्तूबर तक 50 लाख रुपये नहीं दिए, तो उनके पूरे परिवार को जान से खत्म कर दिया जाएगा।
वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया था। घटना के सफल अनावरण के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। आरोपी सुमंत सिंह चाहता था की कासना स्थित फैक्टरी जो उसने व उसके साले ने चंद्र प्रकाश गोस्वामी को बेंच दिया है। उसका कब्जा जल्दी न देना पड़े। इसलिए उसको डराने की नीयत से धमकी भरा पत्र कंपनी में डाला था। इसी लालच में आकर आरोपी द्वारा यह पत्र लिखे गए थे। अभी तक की जांच से आरोपी के साले संदीप सिंह की कोई संलिप्तता प्राप्त नहीं हुई है।