{"_id":"6af3389085cf0bc89004cd01","slug":"dfgs-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111670-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
-कच्ची सड़क तिराहे के पास न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर तिराहे पर हुआ हादसा
-अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, अज्ञात ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
हरदोई के सवायजपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के अमिरता निवासी नरेंद्र सिंह (52) ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अजीत सिंह (35) और उसका दोस्त संतोष (36) निवासी जमलापुर थाना पाली जिला हरदोई नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र के याकूबपुर में गली नंबर-3 में रहते थे। दोनों 7 नवंबर की रात पल्सर बाइक से जा रहे थे। रात करीब 11:30 बजे कच्ची सड़क तिराहे पर न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर तिराहे के पास एक ट्रक के चालक ने लापरवाही और तेज गति से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजीत और संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें इलाज के लिए कासना स्थित जिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। वहीं इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट लगाया था कि नहीं। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों युवक फेज-2 स्थित याकूबपुर गांव में रहते थे। वहीं पास की एक निजी कंपनी में काम करते थे। दोनों किसी काम से परी चौक की तरफ जा रहे थे। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।