{"_id":"6af1eb8e3d30821f8205ea0e","slug":"dfgs-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111586-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र से चोरी हुई 28 बैट्रियां के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र से चोरी हुई 28 बैट्रियां के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
- खिड़की तोड़कर 3डी प्रिंटिंग रूम में घुसे थे आरोपी, रिक्शे में बैट्रियां भरकर बंद फैक्ट्री में छिपाई थीं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र से चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की गईं सभी बैटरियां और मशीन की मास्टर चाबी बरामद कर ली गई है। चोरी की यह वारदात 3डी प्रिंटिंग रूम में हुई थी। आरोपियों ने वहां से 28 यूपीएस बैटरियां और 3डी प्रिंटिंग मशीन की लाइसेंस मास्टर-की चुराई थी। मास्टर-की एक पेन ड्राइव के आकार में थी। इसकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उस्मान अली, जौनी और इमान के रूप में हुई है। उस्मान अली संभल का निवासी है, जबकि जौनी मुजफ्फरनगर और इमान फरीदाबाद के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 28 एमेरान क्वांटा बैटरियां, मास्टर चाबी, दो अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल रिक्शा बरामद किया है।
कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि आरोपियों ने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया था। चोरी के बाद उन्होंने बैटरियों को रिक्शे में लादकर एक बंद पड़ी फैक्टरी में छिपा दिया था। उस्मान अली पर गौतमबुद्धनगर और संभल में चोरी, लूट व धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। जौनी और इमान पर भी गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में चोरी और अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।