{"_id":"6af333867cef1f5e9802f130","slug":"dfgs-grnoida-news-c-1-noi1095-4921567-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बैंक अधिकारी बनकर ठगी, तीन लोगों के खातों से 21.51 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बैंक अधिकारी बनकर ठगी, तीन लोगों के खातों से 21.51 लाख रुपये निकाले
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बनकर ठगी, तीन लोगों के खातों से 21.51 लाख रुपये उड़ाए
- क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर 6.14 लाख निकाले, ऑनलाइन धमकी देकर भी ऐंठे आठ लाख रुपये
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर ठगों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तीन लोगों से 21.51 लाख रुपये की ठगी की है। इन ठगों ने अलग-अलग तरीकों से पीड़ितों को अपना शिकार बनाया। सभी मामलों में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक मामले में बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड जारी कराने का झांसा दिया गया। दूसरे मामले में ऑनलाइन धमकी देकर मोटी रकम वसूल ली गई। तीसरे मामले में भी ऑनलाइन धोखाधड़ी कर पीड़ित के सात लाख रुपये से अधिक हड़प लिए गए।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी निवासी शख्स को 31 अक्तूबर को फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड बनवाने की पेशकश की। अवनीश ने मना किया तो आरोपी ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल से आवेदन प्रक्रिया का भरोसा दिया। कुछ देर बाद उनके चार बैंक खातों से 6,14,345 रुपये निकल गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
ठगी के अन्य मामले : सूरजपुर निवासी एक अन्य शख्स को साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन धमकी दी। उन्हें चोट पहुंचाने का डर दिखाकर अपने जाल में फंसाया गया। आरोपियों के दबाव में आकर पीड़ित ने आठ लाख रुपये गंवा दिए। दादरी की पुरानी अनाज मंडी निवासी के साथ भी धोखाधड़ी हुई। ऑनलाइन माध्यम से उनसे 7 लाख 37 हजार रुपये हड़प लिए गए।
विज्ञापन
तीनों घटनाओं में कुल 21 लाख 51 हजार रुपये की ठगी हुई है। एसीपी साइबर विवेक रंजन राय ने इस बारे में जानकारी दी। पुलिस संबंधित मोबाइल नंबरों और बैंक खातों का ब्योरा जुटा रही है। डिजिटल लेनदेन की भी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में किराये पर लिए गए बैंक खातों के जरिये रकम आगे भेजे जाने के संकेत मिले हैं। पुलिस ठगी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है।
0 / 25,000